Wednesday, January 12, 2011

भिंडी करी

सामग्री :
भिंडी = 25 30
हरी मिर्च = 10 12
इमली का पेस्ट = 2 चम्मच
धनिया पाउडर = 1 ½ चम्मच
टमाटर = 1 बडा
प्याज = 1
गुड = स्वादानुसार
नमक = स्वादानुसार
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
तेल = 1 चम्मच
सरसों = ¼ चम्मच
करी पत्ता = 4
उडद दाल = 1 चम्मच
तेल
विधि :
सारी सब्जियों को काट लें| एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें भिंडी डाल कर इतना भुनें कि उसका रसा खत्म हो जाए| अब उसमें सारे मसाले व सब्जियां डाल कर भुनें| फिर तली भिंडी डाल कर गुड व थोडा सा पानी डालें| थोडी देर पकाएं| रोटी या चावल के साथ परोसें |

No comments: