Tuesday, January 18, 2011

करेला चना

सामग्री :
करेले = 2
चना दाल = ¼ कप
कटा अदरक = 1 चम्मच
कटी हरी मिर्च = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
हल्दी पाउडर = 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ¼ चम्मच
नीम्बू का रस = 2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर = ½ चम्मच
जीरा = ½ चम्मच
हींग = 1 चुटकी
तेल = 2 चम्मच
विधि :
करेले के स्लाइस काट कर नमक लगा कर 2 घंटे के लिए रख दें| चना दाल 2 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें| दाल व करेलों को अच्छी तरह घो लें| कुकर में तेल गरम कर कर जीरे व हींग का छौंक लगाएं| सारी सामग्री डाल कर भुनें व थोडा सा पानी डाल कर कुकर बंद कर दें| 1 सीटी आने पर आग हल्की कर दें| 2-3 मिनट बाद आग से उतार लें| प्रेशर निकल जाने पर कुकर खोलें| मसाले मिला कर 1 मिनट और भुनें| निम्बू का रस डाल कर गरम परोसें|

No comments: