Saturday, January 22, 2011

अवियल

सामग्री
गाजर = 100 ग्राम
कच्चे केले = 2
सूरन = 100
ग्राम आलू = 2
बैंगन = 100 ग्राम
ड्रम स्टिक = 2
प्याज = 2
टमाटर = 2
कसा नारियल = 3 कप
लहसन कलियां = 2
नारियल तेल = 2 चम्मच
करी पत्ता = 8-10
हरी मिर्च = 2
जीरा = ½ चम्मच
हल्दी = ½ चम्मच
लाल मिर्च = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
विधि
नारियल, लहसन, जीरा पीस लें। सभी सब्जियों को 2 इंच के टुकडों में काट लें। 1 ½ कप पानी एक बर्तन में गरम करें। इस में सब्जियां, नमक, प्याज व सारे मसाले डालें। ढक्कन लगा कर सब्जियां गलने तक पकायें। अब टमाटर डाल कर पकायें। अब नारियल का पेस्ट मिला दें। अंत में तेल व करी पत्ते मिला कर चावल के साथ परोसें।

No comments: