Saturday, January 22, 2011

स्प्रिंग डोसा

सामग्री :
डोसा बेटर = 4 कप
प्याज बारिक कटा = 1
तेल
गाजर कसी = 2
अंकूरित दालें = ½ कप
शिमला मिर्च लम्बाई में बारिक कटी = 1
पत्ता गोभी कसी = ¼ कप
लाइट सोया सास =1/2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
सफेद मिर्च का पाउडर = ½ चम्मच
सेजवान सास = 1 चम्मच
हरा प्याज बारिक कटा = 1 कप
विधि :
एक पेन मे तेल गरम करे| प्याज डाल कर भुनें| अब उसमें गाजर, अंकु रित दाल, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, नमक व सोया सास डाल कर भुनें| अब उसमे6 सफेद मिर्च पाउडर, सेजवान सास व हरा प्याज मिलाए व आग से उतार लें| डोसा बेटर मे नमक मिलाए| डोसा तवा गरम करें| तेल डाल कर साफ कर लें| अब तवे पर डोसा मिश्रण पतला पतला फैलाएं व चारों और तेल डाल कर डोसा सेंक लें| अब एक किनारे पर भरावन वाला मिश्रण रखें व मोडते हुए दूसरे किनारे तक जाएं| उतारें व गरमा गरम परोसें|

No comments: