Friday, January 14, 2011

गोभी गुलशन

सामग्री :
फूल गोभी = 1 बडी
प्याज बारिक कटा = 1 कप
टमाटर बारिक कटा = 1 कप
अदरक लहसन पेस्ट = 1 चम्मच
हरा धनिया = आवश्यकतानुसार
हरी मिर्च = आवश्यकतानुसार
कसूरी मेथी = 1 चम्मच
राई = ½ चम्मच
तेल = 50 ग्राम
दही = ½ कप
हल्दी पाउडर = ½ चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
मिर्च पाउडर = स्वादानुसार
नमक = स्वादानुसार
क्रीम = 2 चम्मच
विधि :
गोभी को छोटे टुकडो मे काट कर अच्छीतरह धो लें| एक बर्तन को घीमी आग पर रखे व राई का तडका लगाए| राई चटकने लगे तब प्याज डाल दें| प्याज जब भुन जाए तब्कसूरी मेथी, हल्दी, मिर्च व धनिया मिलाएं| 2 मिनट भुन कर अदरक व लहसुन पेस्ट व टमाटर मिलाएं| धीमी आग पर 5-6 मिनट पका कर दही मिला दें| गोभी डाल कर पकाए| नमक मिलाए| जब गोभी पक जाए तब निकाल कर हरे धनिये, मिर्च व क्रीम से सजा कर नान व कुलचे के साथ परोसें|

No comments: