Sunday, January 16, 2011

आम कढ़ी

सामग्री :
बारीक कटे कच्चे आम = 2
गाढ़ा दही = 1 कप
पानी = 2 कप
बेसन = 1 छोटा चम्मच
तेल = एक छोटा चम्मच
जीरा = आधा चम्मच
सरसों = आधा चम्मच
हरी मिर्च लम्बी कटी = 3
नमकीन बून्दी = 50 ग्राम
आधा आम छोटे टूकड़ों में कटा
विधि :
आम, दही और बेसन को एक साथ मिला कर ब्लेंडर से मिक्स करें. पैन में तेल गरम करें, जीरा व सरसों का तड़का दें| उसमें ब्लेंड किया मिश्रण व पानी मिलाकर उबाल आने तक पकाएं| नमक व हरी मिर्च डाल कर धीमी आँच में 15 मिनट तक पकाएं| अब इसमें बून्दी व आम के टुकड़े डालें| पसन्द के अनुसार पराठें या चावल के साथ गर्मा-गर्म परोसें|

No comments: