Saturday, January 22, 2011

ब्रेड डोसा (स्नेक्स,नाशता, कोंकणी, साउथ)

सामग्री :
ब्रेड स्लाइस = 4
चावल का आटा = 1 कप
सूजी = ½ कप
दही = 1 कप
राई = ½ चम्मच
मिर्च पाउडर = स्वादानुसार
उडद दाल = ½ चम्मच
करी पत्ता = 4 5
अदरक बारिक कटी = ½ चम्मच
प्याज = 1
तेल
विधि :
ब्रेड को पानी में भिगो कर निचोड लें| चावल का आटा, सूजी, दही, नमक, मिर्च व ब्रेड मिला कर पिस लें|एक बर्तन में ½ चम्मच तेल गरम करें| इसमें राई, उडद दाल, करी पत्ता, अदरक व प्याज दाल कर भुन लें| इसे ब्रेड मिश्रण में मिला लें| आवशयकतानुसार पानी मिला लें| तैयार मिश्रण के डोसे बना कर नारियल चटनी के साथ परोसें|
डोसे को दोनों तरफ से सेक कर करारा कर लें |

No comments: