Wednesday, January 19, 2011

आलू अनरकली

सामग्री
आलू उबले व चकोर टुकडों मे कटे = 500 ग्राम
अनार के दाने ताजे = 50 ग्राम
चना दाल = 3/4 कप
नीम्बू का रस = 5 चम्मच
जीरा पाउडर = 2 चम्मच
चाट मसाला = 2 चम्मच
हरी मिर्च कटी = 1
तेल = 4 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
हरा धनिया कटा = 2 चम्मच
पोदीना कटा = 2 चम्मच
विधि
चना दाल को रात भर पानी मे भिगो दें। सुबह पानी निकाल कर नमक व थोडा पानी डाल कर गलने तक पकाएं। ठंडा करें। सारी सामग्री मिलाएं। पोदीना व अनार से सजा कर परोसें।

No comments: