Friday, January 21, 2011

आम की लौंजी

सामग्री :
कच्चा आम बारिक कटा = 1 कप
चीनी = 5 चम्मच
सौंफ = ½ चम्मच
कलौंजी = ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
हिंग = 1 चुटकी
तेल = 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
विधि :
एक बर्तन में 5 कप पानी उबालें | उसमें नमक ,हल्दी ,3चम्मच चीनी व आम डाल कर 10 मिनट के लिए रख दें |फिर इसे छान लें | एक बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें | इसमें सौंफ,कलोंजी ,हिंग डाल कर भुनें | अब इसमें नमक , बाकी चीनी व आम डाल कर कुछ देर भुनें | आग से उतार कर गरम या ठंडा पुरी या पराठे के साथ परोसें |

No comments: