Sunday, January 16, 2011

पनीरी करेले

सामग्री :
करेले = 5 6
प्याज = 1 2
पनीर = 100 ग्राम
अदरक = 1 इंच
हरी मिर्च = 2
नमक = स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर = ¼ चम्मच
अमचूर = ½ चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर = ½ चम्मच
तेल = 2 चम्मच
विधि :
करेलों को बिच से काट कर बीज निकाल दें| नमक लगा कर 1 घंटे के लिए रख दें| प्याज, अदरक, हरी मिर्च बारिक काट लें| करेले के बीज पीस लें| पनीर मसल लें| भरावन के लिए प्याज, अदरक, हरी मिर्च, करेले के बीज, नमक व सभी मसाले मिला लें| करेलो को घो लें| उन में भरावन सामग्री भरें| चाहें तो उन के उपर धागा लपेट लें| तेल गरम करें| भरे करेलों को डाल कर हल्की आग पर उलट्पलट कर भुन लें| घागे हटा कर गरम या ठंडे परोसें|

No comments: