Wednesday, January 19, 2011

बादाम सब्जी

सामग्री
बादाम = 15-20
पनीर = 100 ग्राम
गाजर = 1
फ्रेंच बींस = 5-6
शिमला मिर्च छोटी = 1
फुल गोभी छोटी = 1
मशरूम = 6-8
अदरक = 1 इंच का टुकडा
लहसुन = 3-4 कलियां
हरा धनिया = 2 चम्मच
अरारोट = 2 चम्मच
तेल = 2 चम्मच
सफेद मिर्च पाउडर = 1/4 चम्मच
अजीनोमोटो = ¼ चम्मच
मिर्च वाला तेल = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
वेजीटेबल स्टाक = 2 कप
विधि
बादाम को 15 मिनट गरम पानी मे भिगो कर छिल लें। पनीर को छोटे व चकोर टुकडों में काट लें। गाजर, शिमला मिर्च व बींस को भी काट लें। गोभी को छोटे टुकडो मे काट लें। अदरक – लहसन बारीक काट लें। अरारोट को ¼ कप पानी में घोल लें। मशरूम को चार टुकडों मे काट लें। एक बर्तन में तेल गरम करें। अदरक – लहसन डाल कर भुनें। अब सारी कटी सब्जीयां व वेजीटेबल स्टाक डाल कर पकाएं। सब्जियां गलने पर बादाम, पनीर, शिमला मिर्च, नमक व सफेद मिर्च का पाउडर डाल कर पकाएं। अरारोट डाल कर गाढा होने तक पकाएं। हरा धनिये व मिर्च वाले तेल से सजा कर परोसें।

No comments: