Tuesday, January 11, 2011

करेला मसाला चकरी

सामग्री :
करेले = 250 ग्राम
बेसन = 2 कप
प्याज बारिक कटा = ½ कप
भुना बेसन = 1 कप
अदरक बारिक कटा = 1 चम्मच
हरी मिर्च बारिक कटी = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
अनारदाना पाउडर = ½ चम्मच
गरम मसाला पाउडर = ½ चम्मच
नीम्बू का रस = 2 चम्मच
तेल = आवश्यकतानुसार
विधि :
करेलों को बीच से चीर लें| नमक लगा कर 2-3 घंटे के लिए रख दें| बाद में अच्छी तरह से धो लें| भरने के लिएप्या, भुना बेसन, अदरक, हरी मिर्च, नमक, अनारदाना व गरम मसाला मिलाएं| 2 कप बेसन में पानी, नमक वनीम्बू का रस मिला कर गाढा घोल बना लें| करेलों में भरने की सामग्री भर लें| तेल गरम करें| भरे करेलों को बेसन के घोल में लपेट कर तल लें| निकाल कर प्रत्येक करेले की गोल चकरी काट लें| तवा गरम कर के चकरियों को ठोडा तेल डाल कर दोनों तरफ से कुरकुरीहोने तक तलें| चटनी के साथ परोसें|