Tuesday, January 18, 2011

बेसनी हरी मिर्च

सामग्री :
मोटी हरी मिर्च =100 ग्राम
बेसन =1 चम्मच
सरसों का तेल =1 चम्मच
हींग =2 चुटकी
जीरा = 1/2 चम्मच
राई = 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
साबुत सौंफ = 1 चम्मच
अमचूर पाउडर = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
विधि :
मिर्च को धोकर डंठल तोड़कर बड़े टुकड़ों में काट लें। बेसन को सूखा हल्का भुरा होने तक भूनिये। कड़ाही में तेल गरम करके हींग, जीरा और राई डाल दें। जीरा और राई जब भुन जाये तो उसमें हल्दी, धनिया, पिसी हुई सौंफ, हरी मिर्च, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें। एक चम्मच पानी डाल दें और 2 मिनट तक ढककर धीमी गैस पर पकने दें। ढक्कन खोलकर भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। बेसनी मिर्च सादे पराठो के साथ परोसें

1 comment:

संजय भास्‍कर said...

are wahh lajwaab recipi hai.....
muh me pani aagya....