Wednesday, January 19, 2011

दही मसाला

सामग्री
दही = 2 कप
पानी = 1 कप
हरी मिर्च कटी = 1 चम्मच
हरा धनिया कटा = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = 2 चम्मच
हिंग = 2 चुटकी
करी पत्ता = 6-8
राई = 1 चम्मच
जीरा = ½ चम्मच
धनिया पाउडर = ½ चम्मच
विधि
एक बर्तन में तेल गरम करें व उसमें हिंग, राई व करी पत्ता डाल कर 1 मिनट भुनें। अब उसमें जीरा, धनिया डाल कर 30 सेकिंड भुनें व आग से उतार कर ठंडा करें। उसमें दही, पानी व सारे मसाले डाल कर मिलाएं व परोसें।

No comments: