Monday, January 24, 2011

दाल सूप टमाटर के साथ

सामग्री :
लाल टमाटर 4 भाग मे कटे = 6 7
धुली मूंग दाल भीगी हुई = ½ कप
तेल =1 चम्मच
जीरा = ½ चम्मच
प्याज कटा = 1
अदरक कटी = 1 इंच
लहसन कटा = 2 कलियां
नमक =स्वादानुसार
सफेद मिर्च का पाउडर =स्वादानुसार
भुरी ब्रेड = 4 स्लाइस
हरा धनिया
विधि :
एक गहरे बर्तन मे तेल गरम करें| जीरा, अदरक, लहसन, प्याज डाल कर हल्का भुरा होने तक भुनें| मूंग दाल डाल कर 1 मिनट भुनें| 3 कप पानी, नमक व सफेद मिर्च डाल कर उबाल आने तक पकाएं| टमाटर डाल कर दाल गलने तक पकाएं| ब्रेड को बिस्कूट कटर से दिल के आकार में काट लें व करारा होने तक भुन लें| दाल मिश्रण को पिस कर छान लें व उबाल लें| सूप बाउल में डालें व करारी ब्रेड व हरे धनिये से सजा कर गरम परोसें|

No comments: