Sunday, January 16, 2011

मिक्स दाल

सामग्री:
मूंग दाल = 1 चम्मच
मसर दाल = 1 चम्मच
उडद दाल = 1 चम्मच
चना दाल = 1 चम्मच
अरहर दाल = 1 चम्मच
प्याज कटा =1
जीरा =1/2चम्मच
धनिया पाउडर = 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
हल्दी पाउडर =1/2चम्मच
हरा धनिया = 2 चम्मच
टमाटर कटा = 1
गरम मसाला = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
मक्खन = 2 चम्मच
ताजा दही =1/2कप
विधि:
सभी दालों को मिला कर धो लें और एक घंटे के लिए भिगो दें। एक पेन में मक्खन गरम करें उसमें जीरा डाल कर भुनें। प्याज डाल कर भुनें।टमाटर डालें व भुनें। दालें डाल कर एक लिटर पानी डालें व गलने तक पकाएं ।सारे मसाले डालें व कुछ देर पकाएं। थोडा सा मसल लें। अब उसमें दही व गरम मसाला डाल कर एक दो मिनट पकाएं। हरे धनिये से सजा कर परोसें।

No comments: