Wednesday, January 19, 2011

फल हैं फायदेमंद

फलों का सेवन किया जाए या इसके जूस का, दोनों ही स्थिति में सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी के साथ ही कई पोषक तत्वों और शर्करा की पूर्ति भी होती है।
  • फलों से पोटैशियम, मैग्निशियम और सोडियम मिलता है, जोे पेशाब से संबंधित विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं और शरीर को एनर्जी मिलती है। 
  • फल फाइबर से भरपूर होते हैं, क्योंकि ये खाना पचाने में सहायक होते हैं। रोजाना इसके सेवन से कब्ज से राहत मिलती है।
  • फलों में मौजूद नमक एक प्रकार का आर्गेनिक एसिड होता है। इसके नियमित सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ जैसे नाइट्रोजन और क्लोराइड निकल जाते हैं।
  • फलों में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट शामिल होते हैं, जो पचने में बहुत आसान और शरीर में जल्दी समाविष्ट हो जाते हैं। रात को भोजन के बाद खासतौर से फलों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह भोजन पचाने में भी सहायक होते हैं।

No comments: