Thursday, January 20, 2011

यूं बिखेरें जादू कजरारे नैनों का

कजरारी आंखों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन कजरारी आंखों का वरदान सभी को नहीं मिलता है। ऐसे में जिनकी आंखें कजरारी नहीं हों और वो ईवनिंग पार्टी में अपनी कजरारी आंखों का जादू बिखेरना चाहती हैं, तो वे सिर्फ सेवेन ईजी स्टेप्स को फॉलो करके, अपनी आंखों का जादू चला सकती हैं। सेल्फ मेकअप का हुनर कर किसी के भीतर हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन जरा सी सावधानी और क्रिएटिविटी से अपने आप को गॉर्जियस बना सकती हैं।
यूज कंसीलर प्रॉपलरी :: स्मोकी आईज का जादू सिर चढ़ कर बोलता है। स्मोकी आईज के लिए कंसीलर का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। इसे आंखों पर गोलाई में एप्लाई करना चाहिए। सही शेप में लगाने के लिए सबसे पहले तीन डांट लगाएं, फिर उसके इर्द-गिर्द कंसीलर को फैलाना शुरू करें।
परफेक्ट आई शैडो :: कंसीलर के बाद आई शैडो का प्रयोग करना चाहिए। आंखों को बड़ी दिखाने के लिए आई शैडो को तीन टोन में एप्लाई करना चाहिए। सबसे पहले लाइट शेड का प्रयोग करना चाहिए, फिर धीरे-धीरे डार्क शेड दें। आई लाइनर से ठीक ऊपर डार्क शेड एप्लाई करें और ऊपर की ओर हल्का करते जाइए।
μलो विद आई लाइनर :: आई शेडो सही से लगाने के बाद आंखों पर आई लाइनर का प्रयोग करना चाहिए। आप आई लाइनर की मोटी कोट लगाएं, ताकि आपकी आंखें बड़ी दिखाई दें। ध्यान रखें कि आई लाइनर को अंदर से बाहर की ओर लगाना चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखें कि आई लाइनर लगाते समय हाथ हिलना नहीं चाहिए। अगर आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक देना चाहती हैं, तो फिर आई लाइनर का डार्क कोट ही लगाएं।
हाई लाइटर का प्रयोग :: आंखों की अलग से दिखाने के लिए हाई लाइटर का प्रयोग करना चाहिए । हाई लाइटर को आंखों की साइड से प्रयोग किया जाता है। गोल्ड और पिंक हाई लाइटर का प्रयोग करना चाहिए। आंखों के किनारों से बाहर की ओर वी शेप बनाना चाहिए। हाई लाइटर एप्लाई करने के बाद इसे हाथों से ब्लैंड करना चाहिए।
हाईलाइट आइब्रो :: कजरारी आंखों को और भी नशीली बनाने के लिए आइब्रोज का इस्तेमाल करना चाहिए। आइब्रो को हाईलाइट करने के लिए गोल्ड और पिंक हाइलाइटर का प्रयोग करना चाहिए। जिसे आइब्रो के ठीक नीचे थिन लाइन में एप्लाय करें। उसके बाद इसे हाथों से ब्लैंड कर देना चाहिए।
कर्ल लैशेज :: जिन महिलाओं की आई लैशेज कर्ल होती हैं उनकी नैनों के सब दीवाने हो उठते हैं। कुछ लोगों की आईलैशेज नेचुरली कर्ल होती हैं और कुछ को कर्ल करना पड़ता है। आइब्रो को कर्ल करने के लिए गर्म कर्लर का प्रयोग करते हैं। कर्लर को बहुत ज्यादा गरम ना करें, वरना आप अपने आप को जला भी सकती हैं।
मस्करा का इस्तेमाल :: घनी पलकों से आंखों की शोभा और भी बढ़ जाती है। पलकों को घनी दिखाने के लिए मस्करा का इस्तेमाल करें। सबसे पहले ऊपर की पलकों पर मस्कारा एप्लाई करने के बाद नीचे वाली पलकों पर लगाएं।

No comments: