Thursday, January 27, 2011

पनीर की इमरती

सामग्री :
पनीर = 200 ग्राम
आटा या मैदा = 50 ग्राम
इलायची पाउडर = ¼ चम्मच
केसर = ¼ छोटा चम्मच
तेल या घी = तलने के लिए
चीनी = 250 ग्राम
खोया = 50 ग्राम
पिस्ता = 20 ग्राम
पाइपिंग बैग या नोजल
विधि :
पनीर को अछी तरह उंगलियो की सहायता से मसल लें ताकि गांठें ना रहें | भिगा केसर , इलायची ,आटा या मैदा मिला कर मुलायम लोई बनाएं | इसमें 20‌ 30 मि.लि पानी मिलाएं | तेल या घी गरम करें | पाइपिंग बैग की सहायता से मिश्रण को इमरती का आकार देते हुए धीमी आग पर तल लें | चीनी व पानी मिला कर चाशनी बनाएं | आधा मिनट के लिए तैयार इमरती को चाशनी में डुबाएं | निकाल कर खोये वपिस्ते से सजा कर परोसें |

1 comment:

Arun sathi said...

lo ji bna liya. kha liya