Monday, January 10, 2011

एरोबिक्स

जिन महिलाओं को संगीत से बेहद लगाव है और वे यह मानती हैं कि संगीत उनके हर सफर को आसान कर सकता है, तो एरोबिक्स उनके लिए सबसे बढ़िया व्यायाम का तरीका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें आप एक रिदम पर वर्क आउट करते हैं और म्यूजिक के जरिए एक-एक करके शरीर के सभी छोटे-बड़े मसल्स गु्रप को इसमें शामिल करते हैं। शेप में रहने के लिए यह बढ़िया तरीका है। महिलाओं के लिए यह व्यायाम का बढ़िया तरीका हो सकता है, जिसके माध्यम से वे घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए एनर्जी गेन कर सकती हैं। यही नहीं एरोबिक्स की विविध स्टेप्स आप फिटनेस क्लासेज में सीख सकती हैं और जब सीख जाएं तो घर पर भी एप्लाई कर सकती हैं।

No comments: