Wednesday, January 12, 2011

एरोबिक्स है मजेदार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए वक्त निकालना बहुत मुश्किल काम है। इस वजह से आए दिन किसी ना किसी रोग से ग्रसित हो जाते हैं। अपने आपको फिट रखने के लिए महिलाएं काफी कुछ कर रही हैं, इनमें सबसे ज्याद प्रचलित है योगा और जिम। इसके साथ आजकल एरोबिक्स का जादू सर चढ़कर बोलने लगा है। किसी काम को मस्ती के साथ किया जाए, तो वो बोझ नहीं लगता है। संगीत से कदमताल करते हुए कैलोरी बर्न करना काफी अच्छा तरीका है। हालांकि, ये विदेशों से भ्रमण करते हुए भारत तक पहुंचा है। पर अब इसका असर भारत के लोगों पर भी दिखने लगा है। लोगों में इसको पसंद करने की मुख्य वजह है कि इसमें एंटरटेंनमेंट के साथ वर्कआउट होता है। ये डांस पसंदीदा लोगों के लिए बेहतर आप्शन है।
करते है एंजॉय
एरोबिक्स को महिलाएं काफी एंजॉय करती हैं, क्योंकि ये एक्सरसाइज ग्रुप में किया जाता है, जिससे फ्रेंड सर्कल भी बढ़ता है। इसके मूव्स भी डांस स्टेप्स जैसे होते हैं, जो बहुत मजेदार रहता है। एंटरटेंनमेंट के साथ एक्सरसाइज करने का अपना ही मजा है। इसके अलावा कुछ जिन्हें डांस करने में मजा आता है, वो बिना किसी अवसर के इसका आनंद उठा लेती हैं।
एरोबिक्स पर हुए शोध
एवॉन्स्टन की नार्थ युनिवर्सिटी के शोध के मुताबिक एरोबिक्स से इलाज भी संभव हुआ है। जिन युवाओं में अनिद्रा की परेशानी थी, जब उन्होंने एरोबिक्स किया तो उन्हें इस परेशानी से छुटकारा भी मिल गया है और वो पहले से ज्यादा एर्नजेटिक भी रहने लगे। वहीं नार्थ कैरोलीना के शोध के अनुसार एरोबिक्स करने से युवाओं का दिमाग भी बहुत ज्यादा विकसित हुआ है।
आधुनिकरण के कारण ज्यादा प्रचलित
एरोबिक्स में डांस थैरेपी को छोड़ दिया जाए, तो इसमें पहनें जाने वाले कपड़े भी लोगों में एरोबिक्स करने की रुचि को बढ़ाते हैं। जिससे लोगों में एरोबिक्स को लेकर मजा आने लगता है। जिम में बहुत लोग होते हैं, पर बात काफी कम हो पाती है, इस वजह से अकेलापन लगने लगता है, जिससे ऊब हो जाती है और लोग जिम जाना छोड़ देते हैं। लेकिन एरोबिक्स मजेदार होने की वजह से लोगों की रुचि इस ओर बढ़ रही है।
एरोबिक्स से फायदे :
# एरोबिक्स एक्सरसाइज करने की रुचि को तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसमें आपकी कैलोरी भी बर्न होती है। एक घंटा पैदल चलने की अपेक्षा आधा घंटा एरोबिक्स करना ज्यादा फायदेमंद है, पर गर्भवती महिला और बुजुर्ग व्यक्तियों को एरोबिक्स नहीं करना चाहिए।
# वहीं अगर हम सायकलिंग की बात करें, तो ये कार्डियो के लिए बेहतर एक्सरसाइज है, लेकिन ध्यान दें, तो इसमें पैरों की ही एक्सरसाइज होती है और एरोबिक में पूरी बॉडी की।
# अगर आप बाहर जाकर दौड़ना नहीं चाहते, तो एरोबिक्स बहुत अच्छा आॅप्शन है इसे आप घर पर ही म्यूजिक प्ले करके कर सकती हैं।
# कुछ लोग फिट रहने के लिए स्विमिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन स्वीमिंग करने के लिए स्वामिंग पूल की आवश्यकता होती है, जो सभी जगहों पर उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे में ऐरोबिक्स सबसे बेहतर विकल्प के रूप में मौजूद है। यह कम स्थान तो घेरता ही है, साथ ही म्यूजिक की वजह से काफी एंटरटेंनिंग भी हो जाता है।

No comments: