Friday, November 26, 2010

चने की भाजी

सामग्री :
हरी चना भाजी - एक किलो
लहसुन - 30 ग्राम (कटा हुआ)
राई - 5 ग्राम
टमाटर - 250 ग्राम
हरी मिर्च - 30 ग्राम (कटी हुई)
तेल - 50 ग्राम
नमक - स्वादानुसार

विधि : चने की भाजी को धो लें। उसके बाद उसे थोड़े पानी में उबाल लें। इसी पानी के साथ चने की भाजी को पकाया भी जाएगा। उबलते समय भाजी में नमक भी डाल दें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें उसमें राई डाल दें, फिर ऊपर से टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च डालकर थोड़ा पका लें। अब उसमें भाजी डालें और आवश्यकतानुसार नमक डालें। थोड़ी देर पकने दें। गर्मागर्म सर्व करें।

No comments: