Saturday, November 13, 2010

मोटापा घटाना है?

  • मोटापे से कई बीमारियां जन्म लेती हैं जैसे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, इसी तरह महिलाओं में मोटापे से चलना मुश्किल हो जाता है। स्त्री हो या पुरुष, उनका वजन उनकी लंबाई के हिसाब से होना चाहिए जैसे 5 फिट लंबाई हो तो वजन 60 किलोग्राम कुछ कम या ज्यादा हो तो एडजस्ट किया जा सकता है।
  • बदन हल्का छरहरा होना चाहिए। इतना वजन हो कि इंसान खुद से अपना भार उठा  सके, जिंदगी का सुख ले सके, मोटापा से छुटकारा पाएं, दीर्घजीवी हों।
  • मोटापा शरीर में चर्बी बढ़ने से होता है, इसलिए चर्बीयुक्त तथा कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ का सेवन ना करें।
  • हम अपने खाने-पीने का ध्यान ठीक से नहीं रखते, इसलिए मोटापा बिना पूछे बढ़ता रहता है। जैसे मांस, घी, चावल, तली चीजें, खाना खाने के बाद मीठा खाना, अधिक केले खाना, चिकनाई वाले पदार्थ खाना, खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना, जरूरत के अनुसार श्रम ना करना, हमेशा जरूरत से ज्यादा खाना खाना, मासिक धर्म ना होना या गड़बड़ी होने से भी मोटापा बढ़ता है।
  • भूख सेकम खाएं, फल ज्यादा खाएं, हरी सब्जियां खाएं, भोजन के एक घंटे बाद पानी पिएं
  • गाजर का जूस रोज पिएं
  • अंकुरित अनाज खाएं, लो कैलोरी वाला भोजन लें
  • चिकनाई युक्त पदार्थ कम से कम खाएं। पुदीना वजन घटाता है, किसी भी रूप में लें
  • शरीर के (टॉक्सिक) विष को बाहर निकलने दें मल मूत्र पसीना आदि के द्वारा। कब्ज दूर करें। तरल पदार्थ अधिक लें, जूस, पानी, सूप।
  • गहरी सांस लें, नियमित हल्का-फुल्का व्यायाम करें
  • कैल्शियम की मात्रा भोजन में बढ़ाएं, कारण इसमें एक तरह का हार्मोन निकलता है जो मेटाबॉलिज्म और रक्तसंचार को संतुलित रखता है इससे कैलरीज जलती है और मोटापा घटता है।
  • हरी सब्जियां अधिक खाएं, नमक कम खाएं, टमाटर खाएं। कच्ची सब्जियां सलाद पर काला नमक, काली मिर्च, नींबू डालकर खाएं, सलाद का अधिक सेवन करें।
  • हफ्ते में एक बार उपवास करें जीवन सुखी बनाएं।

No comments: