Friday, November 12, 2010

पनीर पकौड़ा

सामग्री :
100 ग्राम बेसन,
6-8 ब्रेड स्लाइस,
2 उबले हुए आलू मैश किए हुए,
6-8 पनीर स्लाइस,
स्वादनुसार नमक व लाल मिर्च।

विधि: बेसन में नमक, मिर्च मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। पनीर व ब्रेड स्लाइस को तेज धार वाले चाकू से तिरछा या चौकोर काट लें। आलू में नमक मिर्च मिलाएं। अब एक स्लाइस के उपर थोडा सा आलू मिश्रण लगाएं। फिर पनीर का एक स्लाइस रखें। उसके ऊपर आलू मिश्रण फैलाएं फिर दूसरी स्लाइस रखकर प्रेस करें। इसी प्रकार सभी स्लाइस तैयार करें। उसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। स्लाइस को बेसन में लपेटकर सुनहरा होने तक तले। हरी धनिया की चटनी और मिक्स्ड अचार के साथ गरमा गरम सर्व करें।

1 comment:

निर्मला कपिला said...

मुंह मे प[अनी आ गया। धन्यवाद।