Friday, November 19, 2010

चीज स्टिक सॉल्टी

सामग्री :
मैदा - 90 ग्राम
बटर - 50 ग्राम
चीज (ग्रेटेड) - 40 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - 15 - 20 मिली

विधि : ग्रेटेड चीज और बटर को एक साथ मिलाइए। उसके बाद पानी भी डालिए और बीट करिए। इस बैटर में मिर्च पाउडर, मैदा और नमक धीरे-धीरे मिलाइए। कुकीज के आटे के जैसा गंथ लें, और इसे खस्ता बनाने के लिए मीठा सोडा भी मिलाएं। 14 एमएम मोटी रोटी बनाने लें, और फिर लंबी-लंबी स्टिक्स काट लें। 180 डिग्री पर इसे 12-15 मिनट के लिए बेक कर लीजिए। तैयार हैं चीज स्टिक सॉल्टी।

No comments: