Friday, November 12, 2010

सरसों का साग

आवश्यक सामग्री
1 किलो सरसों का साग  
  250 ग्राम बथुए या पालक का साग  
2 शलगम-छीलकर काट लें
3-4 कली लहसुन- बारीक काट लें
#2-टुकड़े अदरक- बारीक काट लें
1 हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच मक्की का आटा  
डेढ़ छोटा चम्मच पिसा हुआ गुड़
# स्वादानुसार नमक। तड़के के लिए  
3-बड़े चम्मच देसी घी  
  2 हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

विधि
सरसों के साग को अच्छे से साफ करके धो लें और पत्तों को अलग कर लें। अब डंठलों को अलग कर पत्तों को साफ कर लें और बारीक काट लें। अब पालक और बथुए के पत्तों को साफ कर काट लें और सरसों के साग में मिला दें। इसके बाद कटे हुए साग को आधा कप पानी डालेकर पतीलें में उबालने के लिए रख दें।

लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को बहुत बारीक काट लें और साग में डाल दें। आप चाहें तो शलगम भी डाल सकते हैं। अब नमक डालें और आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जग साग नीचे बैठने लगे तब उसे ढकें और मध्यम आंच पर 20 मिनट के लिए पकने दें। कुछ देर बाद आंच से उतारें और ठंडा कर लें। सरसों के साग को बनाने के लिए दरदरा पेस्ट बनाकर पीस लें। अब मक्की का आटा और गुड़ उसमें डाल दें और धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पकने के लिए रख दें। अब तड़का लगाने के लिए, देसी घी को गर्म करें अब आंच कम करें और अदरक और हरी मिर्च डालें। साग को जब तक पकाएं जब तक उसका रंग न बदलने लगे। अब आंच से उतारे और लाल मिर्च पाउडर डालें। गर्म साग में घी डालें और हल्के हल्के से मिलाएं। सरसों का साग तैयार है, घर के बने सरसों के साग में मक्खन और मक्के की रोटी के साथ गरमा गरम परोसें।

No comments: