Friday, November 19, 2010

चीजी गोभी रोल्स

सामग्री :
गोभी - 250 ग्राम
चिवड़ा - 50 ग्राम
चीज - 200 ग्राम कसा
हरी मिर्च - 4-5 कटी
हरा धनिया - 2 चम्मच कटा
ब्रेड स्लाइस - 2
आलू - 2
उबले दाल चीनी पाउडर - 1 चुटकी
प्याज - 1 बारिक कटा
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस -
थोड़ा सा तेल - तलने के लिए

विधि :
चिवडे को पानी में भिगोकर निचोड़ लें। ब्रेड स्लाइस को भी पानी में भिगोकर निचोड़ लें। अब सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर रोल करें व लंबे रोल के कटलेट बना लें। गरम तेल में इन्हें तल लें। इन्हें सुनहरा तल लें। चटनी के साथ गरम गरम परोसें।

No comments: