Saturday, November 20, 2010

ब्यूटी एट होम

इस वक्त होम ब्यूटी पाने का ट्रेंड कुछ फिर से तेज हो चुका है। होम रेमिडीज की ओर बड़े झुकाव को देखते हुए इस बार ट्रेंड आॅफ द वीक में पेश हैं कुछ परफेक्ट होम मेड फेस पैक और फेस स्क्रब्स की रेसिपीज़।
इन्हें आजमाकर आप भी पा सकेंगी कांतिमय त्वचा-

1. तैलीय त्वचा के लिए पैक
सामग्री - 2 बडे चम्मच मुलतानी मिट्टी,1 बड़ा चम्मच पोदीना पाउडर और आधा बड़ा चम्मच मैथीदाना पाउडर।
विधि - सारी सामग्री गुलाबजल या ताजे गुलाब के पेस्ट में मिला कर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह एस्ट्रिजेंट का भी काम करता है और तैलीय त्वचा में कसावट लाता है।

2. झुर्रीदार त्वचा के लिए पैक
सामग्री - 2 बड़े चम्मच मुलतानी मिट्टी, 1 बड़ा चम्मच मसूर दान पाउडर, 1 बड़ा चम्मच पोदीना पाउडर और 1 बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर।
विधि - सारी सामग्री को मिलाकर किसी एअरटाइट डिब्बे में रखें। जब भी इस्तेमाल करना हो, तो ताजे फलों के रस या गुनगुने दुध के साथ मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और सादे पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में 3 दिन लगा सकती हैं। 1-2 दिन के अंतराल में इस पैक का इस्तेमाल करें।

3. मुंहासे युक्त त्चचा के लिए पैक सामग्री
सामग्री - बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर, 1 बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर और 1 बड़ा चम्मच समुद्री झाग।
विधि - सारी सामग्री को अनार के रस या गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। हμते में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. शुष्क त्चचा के लिए पैक
सामग्री - 2 बडे चम्मच मसूर दाना पाउडर, 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी पाउडर, 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर।
विधि - सारी सामग्री को थोड़े से दुध में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा कर रखें। ठंडे पानी से धो लें। हμते में इस 1-2 दिन के अंतराल मे 3 बार प्रयोग कर सकती हैं।

5. धूप से झुलसी त्वचा के लिए
सामग्री - 2 बड़े चम्मच ज्वार का आटा, 1 बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर और 3 बडे चम्मच तरबूज के बीज का पाउडर।
विधि - जब भी जरूरत हो, तो थोड़े से दही में सारी सामग्री मिलाएं और चेहरे, गरदन और बांहों पर इस पैक को 20 मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2 बार करें।

No comments: