Friday, April 15, 2011

वेठ चमन

सामग्री :
पनीर = 500 ग्राम
लौंग = 2-3
हींग = 1 चुटकी
हल्दी = ½ चम्मच
दूध = ¼ कप
सौंफ पाउडर = 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
दही = ½ कप
जीरा = ½ चम्मच
बडी इलायची
दाल चीनी
काली मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
गरम मसाला = ¼ चम्मच
धनिया पाउडर = ½ चम्मच
जीरा पाउडर = ½ चम्मच
सरसों का तेल = तलने के लिए
नमक = स्वादानुसार
सौंठ पाउडर = ½ चम्मच
विधि :
पनीर की स्लाइस काट कर तेल में सुनहरा तल लें | एक बर्तन में 250 मिली लेटर पानी उबालें | इसमें दूध, आधी हल्दी , आधी हींग , व नमक डाल कर तला पनीर डालें व 20 मिनट उबालें| दूसरे बर्तन में 1 चम्मच तेल लें | इसमें लौंग, जीरा, हींग, लाल मिर्च, हल्दी व 1 चम्मच पानी डाल कर भुनें | इसा में दही मिलाएं | दही व तेल मिलने तक पकाएं | इसा दही के मिश्रण को पनीर में मिलाएं | अब सौंठ ,सौंफ,धनिया, जीरा मिलाएंव चलाते हुए पकाएं ज्ब तक रस गाढा हो जाए | बडी इलायची, दाल चीनी, काली मिर्च, व गरम मसाला डालें | गरम परोसें |

No comments: