Saturday, May 14, 2011

बनाना विद कोकोनेट

चार लोगों के लिए

समय : 10 मिनट

सामग्री : चार पके केले, 200 ग्राम वाइट चॉकलेट (स्कवायर या किसी दूसरी शेप के टुकड़ों में), 100 ग्राम नारियल पाउडर।

विधि : केले को छीलकर चार पीसों में काट लें। चॉकलेट के टुकड़ों को एक बाउल में रखें और माइक्रोवेव में लगभग एक मिनट रहने दें। हल्का पिघलने से पहले ही इन्हें माइक्रोवेव से निकाल लें। एक ट्रे में नारियल पाउडर फैला दें। केले के टुकड़ों को चॉकलेट में डिप करें और ट्रे में फैले नारियल के ऊपर रख दें। कुछ देर के लिए इन्हें फ्रिज में रखें।

फ्रूट स्मूदी 

चार लोगों के लिए

समय : 5 मिनट

सामग्री: आधा लीटर नाशपाती का रस, दो केले कटे हुए, आधा लीटर सेब का जूस और आधा लीटर संतरे का जूस।

विधि : सभी फलों का रस और केले एक बाउल में मिक्स कर लें। इसे मिक्सी जार में डालकर दो मिनट के लिए चला दें। अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तो प्लास्टिक बॉटल में स्टोर करें। जब मन करे, तब सर्व करें। यह एक हफ्ते तक फ्रेश रहेगा।

नूडल करी पॉट 

दो लोगों के लिए 

बनाने में समय मिनट 

सामग्री दो चम्मच करी पेस्ट एक वेजिटेबल स्टॉक क्यूब , 500 ग्राम नूडल्स एक कटा हुआटमाटर चार चम्मच मटर एक प्याज बारीक कटा हुआ। 

विधि तकरीबन आधा लीटर पानी उबाल लें। वेजिटेबल स्टॉक क्यूब को तोड़कर उबलेपानी में मिलादें। अब इसमें करी पेस्ट मिलाएं और सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें नूडल्स डाल देंऔर चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसके ऊपर कटा टमाटर मटर और प्याज डाल दें।तीन मिनट तक माइक्रोवेव में रखें और गर्मा गर्म सर्व करें।

No comments: