Thursday, April 14, 2011

फ्रूट जूस

सामग्री: अनन्नास - 1 पका हुआ पानी - 3 कप शकर - आधा कप नींबू का छिलका - 1 चम्मच (किसा हुआ) अंगूर का रस - 2 कप संतरे का रस - 1कप नींबू का रस - 3 बड़ा चम्मच पपीता - 1, पका- छिला और बारीक कटा हुआ बर्फ - थोड़ी
विधि: अनन्नास को साफ करके बारीक टुकड़े कर लें। इसे मिक्सी में पानी के साथ पीस लें। छन्नी से जितना हो सके अच्छी तरह गूदा छान लें। इसमें नींबू का किसा हुआ छिलका अंगूर, संतरा और नींबू का रस मिलाएं। कटा हुआ पपीता और बर्फ डालें। अच्छी तरह मिलाएं। गिलास में ठंडा परोसें।

No comments: