Wednesday, April 13, 2011

स्ट्रॉबेरी स्कोन

सामग्री:
स्कोन के लिए : 100 ग्राम मैदा, डेढ छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 चुटकी नमक, 1 अंडा, आधा कप दूध, रिफाइंड तेल
सॉस के लिए : 50 ग्राम ताजी स्ट्रॉबेरी, 2 बडे चम्मच चीनी, 1 बडा चम्मच शहद, 4 मुनक्के (बीज निकाले हुए)
विधि:
मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक एक साथ छान लें। अंडा फेंट कर मैदे में धीरे-धीरे मिलाएं। बाद में दूध डाल कर गाढा घोल बनाएं। एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें। चारों ओर तेल फैलाएं। जब पैन अच्छी तरह गर्म हो जाए तब दो छोटे चम्मच मैदा घोल उसमें डालें और लंबे आकार में फैलाएं। आंच मध्यम रखें। जब मैदे की सतह पर बुलबुले उठने लगें तो स्कोन को पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा करें। पेपर नैपकिन पर ढंक कर रखें। इसी तरह बाकी स्कोन भी बना लें।
सॉस बनाने के लिए 4 स्ट्रॉबेरी को लंबाई में काट कर रखें, मुनक्का बीच से काट लें। बाकी स्ट्रॉबेरी बारीक काट लें। चीनी और एक कप पानी मिला कर चाशनी बनाएं। जब वह उबलने लगे तो उसमें शहद मिला दें। फिर लंबी कटी स्ट्रॉबेरी और मुनक्का डालकर एक मिनट तक रखें। अब स्ट्रॉबेरी और मुनक्का निकाल कर अलग रखें। चाशनी में बारीक कटी स्ट्रॉबेरी डाल कर गाढा होने तक पकाएं, उतार कर ठंडा करें। सर्विग प्लेट में सभी स्कोन फैलाएं। लंबी कटी स्ट्रॉबेरी और मुनक्के से सजाएं और स्ट्रॉबेरी सॉस के साथ सर्व करें।

No comments: