Saturday, May 14, 2011

हॉन्ग जू चिकेन

सामग्री:
15 ग्राम गोल्डन फंगस मशरूम, 15 ग्राम फ्लॉवर मशरूम, 15 ग्राम पाइन मशरूम, 15 ग्राम गाजर, 5 ग्राम चिकेन पाउडर, 10 ग्राम प्रिज‌र्व्ड ब्लैक बीन, 10 ग्राम ओयस्टर सॉस, 5 मिली. डार्क सोया, 20 ग्राम स्प्रिंग अॅनियन, 5 ग्राम व्हाइट पेपर पाउडर, स्वादानुसार नमक, 20 ग्राम मशरूम शिटाके, 20 ग्राम लहसुन, 20 ग्राम अदरक, 30 ग्राम ताजे मशरूम, 150 ग्राम चिकेन थाई, 5 मिली. राइस विनेगर, 5 ग्राम चीनी, 5 ग्राम कॉर्नफ्लोर।
विधि:
1. चिकेन में नमक, मिर्च, कॉर्नफ्लोर, चिकेन पाउडर मिलाकर मेरिनेट होने के लिए एक तरफ रख दें। 15 मिनट बाद सुनहरा तल लें।
2. एक पैन में थोडा सा तेल डालकर अदरक-लहसुन का पेस्ट भून लें। सभी मशरूम और चिकेन डालें। अच्छी तरह चलाकर पकाएं।
3. प्रिज‌र्व्ड ब्लैक बीन और ओयस्टर सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. नमक, चिकेन पाउडर, मिर्च पाउडर, चीनी, राइस विनेगर और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. गाढा करने के लिए कॉर्नफ्लोर मिला सकती हैं। स्प्रिंग अॅनियन से सजाकर क्ले पॉट में गरमागरम सर्व करें।

No comments: