Saturday, May 14, 2011

ऐसे बनाएँ बढ़िया आइसक्रीम

बच्चे हों या बड़े, आइस्क्रीम का नाम सुनते ही सभी के मुँह में पानी भर आता है। गर्मियों की तपन में ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम का महत्व और भी बढ़ जाता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप घर में ही बाजार जैसी स्वादिष्ट और बढ़िया आइस्क्रीम बना सकती हैं।

* आइस्क्रीम जमाने के एक घंटे पहले फ्रिज को अधिकतम ठंडे तापमान पर सेट कर दें।

* आइस्क्रीम जमाने के लिए ताजे मलाईदार दूध का ही प्रयोग करें। सप्रेटा या अल्पवसायुक्त दूध की आइस्क्रीम अच्छी नहीं बनती है।


  बच्चे हों या बड़े, आइस्क्रीम का नाम सुनते ही सभी के मुँह में पानी भर आता है। गर्मियों की तपन में ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम का महत्व और भी बढ़ जाता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप घर में ही बाजार जैसी स्वादिष्ट और बढ़िया आइस्क्रीम बना सकती हैं।      



* आइस्क्रीम के दूध को अधिक गाढ़ा बनाने के लिए कंडेस्ड मिल्क का प्रयोग करें। इसके अलावा कॉर्नफ्लोर का प्रयोग भी किया जा सकता है।

* यदि आप आइस्क्रीम बनाने में क्रीम का प्रयोग कर रही हैं तो पहले इसे अच्छी तरह फेंट लें। क्रीम ताजी होना चाहिए वरना आइस्क्रीम का स्वाद खराब हो जाएगा।

No comments: