Sunday, February 13, 2011

मोहनथाल

सामग्री :
बेसन = 2 कप
चीनी = ½ कप
पानी = 1 कप
गाय का घी = 1 कप
कटे बादाम व पिस्ता = ½ कप
इलायची पाउडर = ½ चम्मच
खोया = 100 ग्राम
विधि :
एक बर्तन में घी गरम करें |गरम होने पर उसमें खोया व बेसन मिलाएं | अब मेवे मिलाएं व सुनहरा होने तक भुनें | दूसरे बर्तन में चाशनी बनाने के लिए पानी व चीनी डाला कर गाढा होने तक पकाएं |
एक पलेट को चिकना करें | तैयार चाशनी में बेसन डाल कर मिलाएं व गाढा पेस्ट की तरह होने तक पकाएं |मिश्रण को चिकनाई लगी पलेट में डालें व उपर से इलायची पाउडर बुरक दें | जमने के लिए रख दें |
जमने पर बर्फी के आकार में काट कर परोसें |

No comments: