Wednesday, March 10, 2010

गोभी मलाई करी

सामग्री:
फूल गोभी = 250 ग्राम
प्याज पेस्ट = 50 ग्राम
अदरक पेस्ट = 25 ग्राम
हल्दी = 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 2 चम्मच
नारियल पेस्ट = 50 ग्राम
नारियल दूध = 100 ग्राम
नमक = स्वादानुसार
चीनी = ¼ चम्मच
गरम मसाला = ½ चम्मच
सरसों तेल
गरम मसाला साबुत
विधि :
तेल गरम कर के उस में साबत गरम मसाला डालें। प्याज व अदरक पेस्ट डाल कर भुनें। अब मिर्च व हल्दी डाल कर पकायें। नारियल का पेस्ट मिलाएं और गोभी के टुकडे व नमक डाल कर ढककर आधा पकने तक पकाएं। अब नारियल का दूध मिलाएं। धीरे धीरे मिलाएं। ऊपर से चीनी डाल दें। ग्रेवी गाढी होने व गोभी के पकने तक बिना ढके पकाएं। गरम मसाला पाउडर डाल कर गरम गरम परोसें।

No comments: