Sunday, March 27, 2011

प्लास्टिक से दूरी बनाये रखने में ही भलाई है

प्लास्टिक से दूरी बनाये रखने में ही भलाई है,वैसे तो प्लास्टिक किसी भी तरह से इस्तेमाल करना स्वास्थ के लिये ठीक नहीं है। जैसे फ्रिज में बोतल में पानी रखना या माइक्रोवेव में खाना गरम करना.
कांच का बर्तन बेहतर होगा
यदि आपको फ्रिज में पानी रखना हो तो कांच.स्टील.तांबा की बोतल,जग या बर्तन में रखें कारण  प्लास्टिक में डाइऑक्सिन नामक केमिकल होता है  जो फ्रिज में पानी रखने से रिलीज होती है जो हमारे सेल्स के लिये बहुत हानिकारक होता है.यही नहीं इससे कैंसर होने के चांसेस भी हो सकते हैं।
यदि आप किसी भी प्लास्टिक के बर्तन में माइक्रोवेव में खाना गरम करते हैं खासकर कोई फैट वाला भोजन जैसे घी तेल से बना या मीठा आइटमहै  तो फैट, हाइहीट तथा प्लास्टिक मिलकर डाइऑक्सिन रिलीज होती है।इसलिये खास तौर पर फैट फूड प्लास्टिक बर्तन में न गरम करें.
इसका दूसरा हल हम बताते हैं-
1.पानी स्टोर करने के लिये कांच,तांबा,स्टील का बर्तन या बोतल यूस करें,सबसे अच्छा कांच होगा
2.खाना गर्म करने के लिये सिरेमिक बर्तन,या माइक्रोवेव में यूस करने वाला कांच का बर्तन यूस करें

इस तरह छोटी छोटी बातों को ध्यान  में रख कर आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.

किडनी के बारे में जानें

किडनी का दिल से सीधा  कनेक्शन है ऐसा हार्ट केयर फांउडेशन के अध्यक्ष डॉ .के.के अग्रवाल का कहनाना है . किडनी यदि स्वस्थ है तो दिल की बीमारी से भी दूर रहेंगे.साल में कमसे कम एक या दो बार तो किडनी  टेस्ट अवश्य करायें ताकि किडनी की बीमारी का समय रहते पता चल जाये और इलाज हो जाये कारण इसकी बीमारी का जितनी जल्दी पता लग जाये इलाज उतनी ही आसान होगा.गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड टेस्ट से पता चल जाता है
गुर्दे की पथरी कैसे बनती है- (सबसे आम बीमारी किडनी की) रोजाना भोजन करते समय उनमें जो कैल्शियम फॉस्फेट आदि तत्व रह जाते हैं, पाचन क्रिया की विकृति से इन तत्वों का पाचन नहीं हो पाता है। वे गुर्दे में एकत्र होते रहते हैं। कैल्शियम, फॉस्फेट के सूक्ष्म कण तो मूत्र द्वारा निकलते रहते हैं, जो कण नहीं निकल पाते वे एक दूसरे से मिलकर पथरी का निर्माण करने लगते हैं। पथरी बड़ी होकर मूत्र नली में पहुंचकर मूत्र अवरोध करने लगती है। तब तीव्र पीड़ा होती है। रोगी तड़पने लगता है। इलाज में देर होने से मूत्र के साथ रक्त भी आने लगता है जिससे काफी पीड़ा होती है।
images (3)kidney
घरेलू उपाय
  • मूली के 100 ग्राम रस में मिश्री मिलाकर बासी मुंह पीने से गुर्दे का दर्द ठीक होता है व पथरी कट-कट कर निकलने लगती है।
  • तुलसी की पत्तियां, अजवाइन 10-10 ग्राम, 5 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर, कूट पीस प्रतिदिन प्रातः 2-2 ग्राम चूर्ण हल्के गर्म जल के साथ लें।
  • 15 दाने बड़ी इलायची एक चम्मच खरबूजे का बीज 2 चम्मच मिश्री, सबको पीसकर, एक कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार पिये गुर्दे की पथरी गलने लगती है।
  • प्रतिदिन चौलाई का साग खाने से पथरी गलकर निकलने लगती है।
  • करेले के 20 ग्राम रस में मधु मिलाकर प्रतिदिन पीने से पथरी नष्ट होकर मूत्र के साथ निकलने लगती है।
  • खीरे का रस दिन में 2-3 बार पीने से गुर्दे की पथरी नष्ट हो जाती है।
  • प्रतिदिन जामुन खाये गुर्दे की पथरी कट कर निकलने लगती है।
  • प्रतिदिन सहजन की फल्ली खायें पथरी कटकर मूत्र के साथ निकलने लगती है।
  • 100 ग्राम नारियल पानी, 10 ग्राम पालक का रस मिलाकर पीने से दो सप्ताह में
  • पथरी नष्ट हो जाती है।
  • कच्चे पालक का रस पीने से पथरी होती ही नहीं।
  • जौ का पत्ती का रस पीने से पथरी निकल जाती है।पथरी के रोगियों को जौ से बनी रोटी खानी चाहिये। जौ का सत्तू खायें। इससे पथरी
  • पिघलने लगती है और पथरी बनती ही नहीं

सावधानियां- गुर्दे के रोगी को कुछ चीजें खाते समय सावधानी बरतनी चाहिये। जैसे दूधतथा दूध  से बनी चीजें, मख्खन, पनीर, अधिक न खायें। बीयर वाईन अधिक न लें। अचार, चटनी, अधिक न खायें। मांस, मछली, मुर्गा अधिक न खायें

कूल-कूल पास्ता सैलेड

सामग्री:
250 ग्राम पास्ता, आधा कप गाजर, बारीककटी हुई, आधा कप खीरा छीलकर चौकोर टुकडों में कटा हुआ, 5-6 ब्लैक ऑलिव।
सजाने के लिए: 1 टेबल स्पून कटा हुआ पार्सले, दो बडे टमाटर कटे हुए, आधा कप प्याज कटा हुआ, 6-7 छोटे फूल ब्रॉक्ली, स्वादानुसार नमक व काली मिर्च, 1 कप मेयोनीज, थोडा सा ऑलिव ऑयल।
विधि:
1. पास्ता को पानी में उबाल लें ताकि वह नर्म हो जाए। छलनी में डालकर ठंडे पानी से धो लें, ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए।
2. एक कडाही में थोडा-सा तेल डालकर गर्म करें और गाजर व ब्रॉक्ली को हलका भून लें। साथ में प्याज भी भूनें।
3. इस मिश्रण को पास्ता के साथ मिलाएं। नमक व थोडा-सा मेयोनीज भी मिलाकर फ्रिज में रखें।
4. सर्व करते समय टमाटर, खीरा, कटे हुए ऑलिव व पार्सले से सजाकर सर्व करें।

Thursday, March 24, 2011

क्रीमी इटैलियन पास्ता सैलेड

सामग्री:
200 ग्राम पास्ता, आधा कप गाजर लंबी बारीक कटी हुई, आधा कप खीरा छील कर लंबे टुकडों में कटा हुआ, 5-6 ब्लैक ऑलिव।
सजाने के लिए:
1 गड्डी पार्सले कटा हुआ, दो बडे टमाटर गूदा निकाल कर, चौकोर टुकडों में कटे हुए, आधा कप प्याज छोटे टुकडों में कटा हुआ, 5-6 छोटे फूल ब्रॉक्ली के, स्वादानुसार नमक व काली मिर्च, 1 कप मेयोनीज, 2 टेबल स्पून विनेगर।
विधि:
1. पास्ता को पानी में एक चौथाई चम्मच नमक व एक चम्मच तेल डालकर उबालें। पानी से छानकर निकालें और ठंडे पानी से धोकर ठंडा करें। अलग रखें।
2. गाजर व ब्रॉक्ली को ब्लांच कर लें।
3. अब एक बडे बोल में गाजर, टमाटर, खीरा, ब्रॉक्ली, प्याज, ब्लैक ऑलिव डाल कर एक साथ मिलाएं। फिर मेयोनीज सॉस, सिरका, नमक व काली-मिर्च मिलाएं। सर्विग बोल में रखें और पार्सले से सजाएं।
4. फ्रिज में दो घंटे के लिए ठंडा करें फिर सर्व करें।

Monday, March 21, 2011

हेल्दी पास्ता सैलेड

सामग्री:
100 ग्राम पास्ता, 2 टमाटर, 1 खीरा चौकोर टुकडे में कटा हुआ, 5-6 टुकडों में कटी हुई ब्रॉक्ली, 1प्याज कटा हुआ, 1 कटी गाजर लंबे टुकडों में कटी हुई, स्वादानुसार नमक, थोडा सा पार्सले, 6-7 ब्लैक ऑलिव।
विधि:
1. पास्ता को 7-8 मिनट तक उबाल लें। फिर छान कर अलग रख दें।
2. टमाटर के बीज निकाल कर काट लें।
3. खीरा छील कर काट लें। ब्रॉक्ली ब्लंच कर लें। ब्लैक ऑलिव भी काट लें।
4. अब उबला हुआ पास्ता, ब्रॉक्ली, गाजर, प्याज, खीरा, टमाटर एक साथ मिलाएं। नमक व कटे ऑलिव भी मिलाएं।
5. पार्सले से सजाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सैलेड सर्व करें।

आलू कूले

सामग्री:
2-3 उबले हुए आलू, 1 अनार, 50 ग्राम बेक्ड आलू भुजिया, स्वादानुसार नीबू का रस, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार चाट मसाला 20 ग्राम बारीक कटा हुआ पनीर।
विधि:
1. उबले हुए आलू को छील कर चाकू की सहायता से सावधानीपूर्वक भीतर का भाग साफ करें। यानी एक खोल बनाएं।
2. इसके बाद उसे 2-3 मिनट रोस्ट करके उसमें आलू भुजिया, चाट मसाला, नमक व मिर्च मिलाकर भरें।
3. ऊपर से अनार के दाने डालें और नीबू का रस डालकर सर्व करें।

Sunday, March 20, 2011

एग्ज-आलू कटलेट

सामग्री :
1 अंडा उबला हुआ, 4 आलू उबले व मसले हुए, 2 प्याज बारीक कटे, मक्का आटा, मिर्च व नमक स्वादानुसार।

विधि :
एक कड़ाही में तेल गर्म करके कटे प्याज को छौंक लगाकर ब्राउन कर लें। अब मसले आलू व मसाला डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

उबले अंडे में मक्का का आटा मिलाकर मिक्स कर लें। आलू के अंडाकार कटलेट बनाकर उसको अंडेयुक्त आटे पर दोनों तरफ से लपेटें। और गरम तेल में कुरकुरे तल लें। अब गरमा-गरम एग्ज कटलेट हरी चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसे।