Sunday, March 20, 2011

एग्ज-आलू कटलेट

सामग्री :
1 अंडा उबला हुआ, 4 आलू उबले व मसले हुए, 2 प्याज बारीक कटे, मक्का आटा, मिर्च व नमक स्वादानुसार।

विधि :
एक कड़ाही में तेल गर्म करके कटे प्याज को छौंक लगाकर ब्राउन कर लें। अब मसले आलू व मसाला डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

उबले अंडे में मक्का का आटा मिलाकर मिक्स कर लें। आलू के अंडाकार कटलेट बनाकर उसको अंडेयुक्त आटे पर दोनों तरफ से लपेटें। और गरम तेल में कुरकुरे तल लें। अब गरमा-गरम एग्ज कटलेट हरी चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसे।

Saturday, March 19, 2011

चिकन मारसाला

सामग्री :
चिकन ब्रेस्ट पीस 8, कॉर्न फ्लोर 100 ग्राम, तेल 50 ग्राम, स्लाइस मशरूम 100 ग्राम, मारसाला वाईन 100 मिली., बटर 50 ग्राम, आरामोट पावडर 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि :
चिकन को अच्छी तरह साफ करके सीने को थोड़ा बीट करें ताकि वह पतला हो जाए। अब चिकन को एक बड़ी प्लेट में रखें और उसके ऊपर थोड़ा पेपर सॉल्ट और एक चम्मच तेल डालकर मिला दें। और उसमें कॉर्न फ्लोर लपेटें।

एक बड़े पैन में तेल गर्म करके चिकन पाँच मिनट तक पकाएँ। उसमें बटर, मशरूम स्लाइस डालें। अब आधा लीटर पानी डालें और फुल हीट पर पकाएँ। अब चिकन निकालकर अलग रखें। बाकी सामग्री में मारसाला वाईन डालकर धीमी आँच पर पकाएँ। जब मसाला सॉस की तरह बन जाए तब उसमें चिकन मिलाकर 5 मिनट पकाएँ। प्लेट में दो पीस चिकन रखकर ऊपर से सॉस डालकर गर्म सर्व करें।

Friday, March 18, 2011

टेस्टी फिश करी

सामग्री :
1 बड़ा पापलेट, 2 चम्मच सीसम सीड, 1 चम्मच जीरा, 2 चम्मच खड़ा धनिया, 2 खोपरा, 1 प्याज, 1/2 इमली का गुदा, 1 चम्मच अदरक-लहसून का पेस्ट, 5 चम्मच तेल, हरा धनिया, 5 लाल मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी, 2 नींबू, नमक स्वादानुसार।

विधि :
फिश के टुकड़े कर उसमें हल्दी, नमक, नींबू निचोड़कर मेरीनेट करें। प्याज को तल लें, खड़ा धनिया, लाल मिर्च, सीसम सीड, जीरा, किसा हुआ खोपरा मिलाकर सेंकें। तले हुए प्याज को मिक्सी में पीस लें। साथ ही सेंके हुए सारे मसालें डालकर मिक्स कर लें। इमली को गरम पानी में गलाकर गुदा निकालकर रखें।

कड़ाही में तेल लेकर गरम करें फिर उसमें जीरा, मीठा नीम पत्ता, अदरक-लहसून का पेस्ट, सिंका हुआ मसाला डाल दें और चलाती रहें। मसाला तेल छोड़ने तक कम आँच पर होने दें।

अब उसमें इमली का गुदा डालकर हिलाएँ और पाँच मिनट तक होने दें। मेरीनेट करे हुए फिश के टुकड़े डालकर दस मिनट तक होने दें। हरा धनिया डालकर सजाएँ और गरमा-गरम रोटी के साथ परोसें।

Tuesday, March 15, 2011

लजीज चिकन हाँगकाँग

सामग्री :
800 ग्राम डाईस कटा हुआ चिकन, 50 ग्राम अदरक स्लाइस, 100 ग्राम शिमलाClick here to see more news from this city मिर्च डाईस कट, 200 ग्राम प्याज डाईस कट, 200 ग्राम हरा प्याज डाईगोनल कट, 6 पीस सूखी लाल मिर्च, 200 ग्राम लाल शिमला मिर्च डाईस, 100 ग्राम तेल, 2 पीस सोया सॉस, 2 पीस चिली पेस्ट, 1 स्पून चीनी, 1 टी स्पून विनेगर, 1 पीस अरोमेट पावडर, 2 पीस अंडा, रिफाइंड तेल आवश्‍यकतानुसार, नमक और कॉर्न फ्लोर 5 टेबल स्पून।

विधि :
एक बर्तन में कटे हुए चिकन लेकर उसमें कॉर्न फ्लोर मिलाकर फ्राई करें। पैन में तेल गरम करके उसमें सूखी लाल मिर्च तोड़कर डाले, फिर कटी हुई सारी सब्जियाँ डालें और थोड़ा पकने दें।

अब उसमें चिकन डालकर पाँच मिनट तक पकने पर सारी सीजनी डालें और थोड़ा पकने पर आखिरी में अरोमेट पावडर डालें और गरमा-गरम सर्व करें।

Monday, March 14, 2011

स्‍पाइसी एग्ज करी

सामग्री :
अंडे 4 सख्‍त उबले हुए, 1 चम्‍मच लाल मि‍र्च व 2 चम्‍मच धनि‍या पावडर, 1 चम्‍मच जीरा पावडर, 1 चम्मच गरम मसाला, 2 प्‍याज, 1 टमाटर, 2 चम्‍मच बेसन, 1 चम्‍मच बारीक कटा धनि‍या, 1 चुटकी हल्‍दी, 4 चम्‍मच तेल और नमक स्‍वादानुसार।

वि‍धि ‍:
प्‍याज को स्‍लाइस और टमाटर को टुकड़ों में काटें। अब अंडों को तीन तरफ से काट लें। एक बाउल में जीरा पावडर, धनि‍या पावडर, लाल मि‍र्च पावडर, हल्‍दी, गरम मसाला को पानी के साथ मि‍लाकर पेस्‍ट बना लें। तवे पर तेल गरम करें और उसमें प्‍याज को ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें बेसन डालें और हल्‍का ब्राउन होने तक भूनें।

अब इसमें मसालों का पेस्ट डालें। एक मि‍नट तिक हि‍लाएँ और फि‍र टमाटर और हरा धनि‍या डालकर उसे बर्तन से तेल नि‍कलने तक पकने दें। अब इसमें एक कप पानी डालें और अंडो को उसमें छोड़ दें। नमक डालकर एक बार उबाल आने दें। गाढ़ा होने तक उबालते रहें और गरमा-गरम सर्व करें।

Sunday, March 13, 2011

मिक्स मटन-आलू

सामग्री :
500 ग्राम बारीक कटा मटन, 250 ग्राम आलू, 2 प्याज, 2 टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट 2 चम्मच, 2 तेजपत्ता, 3 बड़ी इलायची, 3 छोटी इलायची, 1 पीस दालचीनी, 3 लौंग, 1 चम्मच जीरा पावडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच तेल।

विधि :
आलू को काट कर नमक लगाकर आधे घंटे तक रख दें। अब आलू को धोकर पौंछ लें और गरम तेल में आलुओं को सुनहरा होने तक तल लें। तत्पश्चात एक कटोरी में सारे मसाले डालकर मिश्रण को गाढ़ा घोल लें।

दूसरे मर्तबान में तेल गरम करके तेजपत्ता डालकर प्याज-टमाटर तल लें। साथ ही इलायची और दालचीनी भी डाल दें। लौंग डालकर पाँच-सात मिनट तक चलाएँ और मटन डाल दें। अब पानी डालकर अच्छा पका लें। मटन पकने के बाद तले आलुओं को डाल दें। एक-दो उबाल आने पर आँच से उतार लें। गरमा-गरम रोटी के साथ मिक्स मटन-आलू पेश करें

Tuesday, February 15, 2011

सेब में खूबियां अनेक

सेब के जूस में एंटी आक्सिडेंट्स होते हैं और यह कैंसर से शरीर की सुरक्षा करते हैं। विभिन्न प्रकार के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। सेब का जूस दिल की बीमारियों से भी शरीर की सुरक्षा करता है। जूस में पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और जिंक पाया जाता है इसलिए यह त्वचा में निखार लाता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकल जाते हैं। यह किडनी और लीवर की बीमारियों को ठीक रखता है। अगर आपको भूलने की बीमारी है, तो सेब खाएं, याद्दाश्त मजबूत होती है। पाचन क्रिया बैक्टीरिया द्वारा होती है और सेब के जूस के सेवन से शरीर में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। खांसी की समस्या है, तो भी आप सेब का जूस ले सकते हैं। स्वस्थ रहना है तो हर मौसम में मिलने वाले इस फल का आनंद लें।