Showing posts with label Soup. Show all posts
Showing posts with label Soup. Show all posts

Monday, January 24, 2011

मूंग दलिया सूप

सामग्री :
दलिया = ¼ कप
मूंग की धुली दाल = ¼ कप
टमाटर कटे = 2
क्रीम = ¼ कप
नमक = स्वादानुसार
काली मिर्च पिसी = स्वादानुसार
लौकी कटी = 1 कप
देसी घी = 2 चम्मच
विधि :
दाल को धोकर भिगो दें । घी को कुकर में गरम करें । फिर उसमें दलिया डाल कर भुन लें । अब उसमें दाल,लौकी,टमाटर,नमक,काली मिर्च व 2 कप पानी डाल कर 3-4 सीटी लगा लें । उतार कर ठंडा करें । ठंडा होने पर पिस लें । इसे फिर से गरम करें । परोसते समय क्रीम व ब्रेड के तले हुए लम्बे टुकडों से सजाएं ।

वेज शोरबा

सामग्री :
पत्ता गोभी बारिक कटी = 100 ग्राम
गाजर बारीक कटी = 50 ग्राम
बींस कटी = 50 ग्राम
मशरूम कटी = 50 ग्राम
ब्रोकली कटी = 50 ग्राम
मैदा = 50 ग्राम
लहसुन = 10-15 ग्राम
अदरक = 20 ग्राम
दाल चीनी = 5 ग्राम
तेज पत्ता = 5-6
सफेद मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
छोटी इलायची =2
नमक = स्वादानुसार
नोट (सब्जीयां आप मौसम के व स्वाद के अनुसार बदल सकते हो)
विधि :
एक बर्तन में पानी,अदरक,लहसुन,दाल चीनी, तेज पत्ता ,इलायची डाल कर पकाएं| और छान लें| मैदे का घोल बनाएं और मसाले वाले पानी में डाल दें|इस पानी को आग पर रखें व सारी सब्जीयां इसमें डाल दें| जब सब्जियां पक जाएं तब उतार कर नमक व मिर्च पाउडर डाल कर गरम गरम परोसें|

क्रीम आँफ मशरुम

सामग्री:
मशरूम = 200 ग्राम
मक्खन = 2 छोटे चम्मच
प्याज़ = बारिक कटा
लहसुन = 2 कली एच्छिक
तेज पत्ता = 1
मैदा = 2 बडे चम्मच
नमक = 1 छोटा चम्मच
सफेद मिर्च पाउडर = 1 छोटा चम्मच
दूध = 1 कप
क्रीम = 2 बडे चम्मच
थोड़ा सा कटा हुआ हरा प्याज़
विधि:
मशरूम को मोटा-मोटा काट लें। बारीक कटी हुई 50 ग्राम मशरूम को टॉपिंग के लिए अलग रख दें। भारी तले वाले पैन में मक्खन को पिघाल लें। कटा हुआ प्याज़ , 150 ग्राम मोटा मोटा कटा हुआ मशरूम , लहसुन और तेज पत्ता डालें। 3.4 मिनिट तक चलाएं। प्याज़ को ब्राउन न करें। मैदा डालें और 1 मिनिट तक चलाएं। 3 कप पानी , 1 छोटा चम्मच नमक , 1 छोटा चम्मच काली मिर्च डालें और उबाल आने दें। आंच धीमी करें और ढक कर 5 मिनिट तक पकाएं। आंच से उतारें। ठंडा करें। इस मिक्सचर को मिक्सर में पीस कर प्यूरी बना लें। प्यूरी को सूप वाली छननी से छान लें। पैन में प्यूरी को डालें। दूध और बारीक कटी हुई मशरूम डालकर उबालें। 2 मिनट तक धीमी आंच पर रखें। इसमें क्रीम और कटा हुआ हरा प्याज़ डालें। अच्छी तरह मिलाएं और गर्मा-गर्म परोसें।