Sunday, December 5, 2010

अब मिलेगी मनचाही खूबसूरती

एक वक्त पर लग्जरियस मानी जाने वाली कॉस्मेटिक सर्जरी अब आम जिंदगी में रचती- बसती जा रही है। खासतौर पर यंगस्टर्स इसके दीवाने हैं। जो काम जिम जैसी जगह पर भी नामुमकिन सिद्ध होते हैं, वो कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए आसानी से हो जाते हैं। यह सर्जरी विवाह के कुछ समय पहले भी बहुत पॉपुलर हो जाती हैं। अब कॉस्मेटिक सर्जरी आम लोगों की पहुंच में भी आ गई है और यह पहले से ज्यादा सस्ती भी है। यही वजह है कि लोगों में इनका क्रेज बढ़ा है।


टमी टक- टमी टक सर्जरी में पेट से एक्स्ट्रा फैट सर्जरी के जरिए निकाला जाता है। दरअसल, हमारी बॉडी से जो फैट डाइट व एक्सरसाइज से कम नहीं होता है, उसके लिए टमी टक सर्जरी की जाती है। इस सर्जरी पर 80 हजार रुपये से 1 लाख तक का खर्चा आता है। 

फेस लिफ्ट सर्जरी- उम्र बढ़ने के साथ चेहरे और गर्दन पर झुर्रियां आ जाती हैं, जिन्हें किसी भी क्रीम वगैरह से ठीक करना मुश्किल होता है। फेस लिफ्ट सर्जरी से चेहरे और गर्दन की सारी लटकी हुई स्किन को सर्जरी से हटाया जाता है।

नोज री-शेपिंग- अगर आपकी नोज टेढ़ी या फैली हुई है, तो आप नोज री-शेपिंग सर्जरी से उसे ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा, सर्जरी से नोज का साइज छोटा या बड़ा भी हो जाता है।
डिंपल सर्जरी- इन दिनों कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स में डिंपल का खूब क्रेज है। डिंपल सर्जरी में सिर्फ दो घंटे में आपके दोनों गालों पर डिंपल बनाए जा सकते हैं।

ब्रेस्ट लिफ्ट व रिडक्शन- ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में ब्रेस्ट को सही शेप दी जाती है, ताकि वे अट्रैक्टिव लगें। ब्रेस्ट रिडक्शन में ब्रेस्ट के साइज को ठीक किया जाता है। अगर ब्रेस्ट बहुत हैवी है, तो ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करवाया जा सकता है।

लिपोसक्शन सर्जरी- इस सर्जरी में बॉडी में मौजूद फैट को कम किया जाता है। इसमें पेट, थाइज, चेस्ट और कमर की फैट को सर्जरी के द्वारा कम किया जाता है।

चीक्स करेक्शन- ऐक्ट्रेस एंजेलीना जॉली और करीना कपूर ने चीक्स करेक्शन सर्जरी करवाई है। यह सर्जरी लड़कियों को खूब पसंद है। इसमें आप अपने चीक्स बोन को इम्प्रूव करवा सकती हैं।

हेयर सर्जरी- अगर आपकी पूरी बॉडी पर बाल हैं, तो आप उसे सर्जरी के जरिए हटवा सकते हैं। इसके अलावा हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी भी लोग खूब करवा रहे हैं। अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं या कम हैं, तो आप हेयर ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं।

सिक्स पैक सर्जरी- जो लोग जिम में वर्कआउट करके फोर पैक या सिक्स पैक्स नहीं बना पा रहे हैं, वे इस सर्जरी की शरण लेते हैं। जी हां, सर्जरी से भी फोर, सिक्स व एट पैक्स बना सकते हैं। इस सर्जरी के बाद आपके पेट को फ्लैट , टाइट व मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाया जाता है। यह सर्जरी 25 से 35 उम्र के लोग खूब करवा रहे हैं।

आईलिड लिफ्ट सर्जरी- आईलिड सर्जरी में आंखों के ऊपर और नीचे की लटकी हुई स्किन, फैट व मसल्स को रिमूव किया जाता है। अगर आपकी आंखें सूजी हुई हैं, तो वे भी आईलिड लिफ्ट सर्जरी से ठीक की जा सकती हैं। इसके अलावा, फेस लिफ्ट में केमिकल पील व लेजर स्किन रिफ्रेशिंग भी की जा सकती हैं। इससे आपकी बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है।

No comments: