Monday, October 25, 2010

पिज्जा

सामग्री :
सूजी - 2 कटोरी,
बेसन - 1 कटोरी,
टोमेटो सॉस - आधी कटोरी,
कद्दूकस पनीर - 50 ग्राम,
प्याज - 2 बड़ी,
टमाटर - 1 बड़ा
शिमला मिर्च - 1 बड़ा,
कद्दूकस गाजर - 1 कप,
पत्ता गोभी - 250 ग्राम,
हरा धनिया - 100 ग्राम,
हरी मिर्च - 2-3,
हल्दी - आधा चम्मच तेल - आधी
कटोरी, नमक - स्वादानुसार।

विधि :
सबसे पहले बेसन, सूजी और नमक का पतला घोल बनाएं। इसे दो घंटों के लिए रख दें। अब नॉन स्टिक तवे को आंच पर रखें और गर्म हो जाने पर एक चम्मच तेल डालें। अब घोल को एक बड़े चम्मच से तवे पर फैला दें। घ्यान रखें कि ये काफी मोटी पर्त का हो। इसे धीमी आंच पर सेकें। अब इसके ऊपर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सभी कटी हुई सब्जियों को इस तरह डालें कि वे उससे चिपक जाएं। एक चम्मच तेल तवे की किनारे से चारों ओर डालें ताकि सामग्री तवे से चिपक नहीं। थोड़ी देर सेंकने के बाद इसे सावधानी से पलट दें। इसे एक मिनट तक तवे पर रखें ताकि सारी सब्जियां पक जाएं। अब इसे तवे से उतार लें। इसके ऊपर सॉस और कद्दूकस किया पनीर डालें। लीजिए आपका "पिज्जा देसी स्टाइल" तैयार है।

No comments: