Tuesday, February 15, 2011
सेब में खूबियां अनेक
सेब के जूस में एंटी आक्सिडेंट्स होते हैं और यह कैंसर से शरीर की सुरक्षा करते हैं। विभिन्न प्रकार के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। सेब का जूस दिल की बीमारियों से भी शरीर की सुरक्षा करता है। जूस में पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और जिंक पाया जाता है इसलिए यह त्वचा में निखार लाता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकल जाते हैं। यह किडनी और लीवर की बीमारियों को ठीक रखता है। अगर आपको भूलने की बीमारी है, तो सेब खाएं, याद्दाश्त मजबूत होती है। पाचन क्रिया बैक्टीरिया द्वारा होती है और सेब के जूस के सेवन से शरीर में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। खांसी की समस्या है, तो भी आप सेब का जूस ले सकते हैं। स्वस्थ रहना है तो हर मौसम में मिलने वाले इस फल का आनंद लें।
चना दाल पुलाव
आवश्यक सामग्री : 1 कप बासमती चावल, 2 प्याज का पेस्ट, आधा कप हरा मसाला (पुदीना, हरा धनिया, लहसुन, नारियल और हरी मिर्च का पेस्ट), 2 टी-स्पून घी, डेढ़ कप चने की दाल (उबली हुई), डेढ़ कप पानी, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 टे-स्पून नींबू का रस, टमाटर और प्याज के स्लाइस।
विधि : चावल को 15 मिनट के लिए भीगने दें। चावल को पानी से निकाल लें और एक पैन में घी गर्म करें, इसमें भीगे हुए चावल डालकर 5 मिनट तक फ्राई करें। कुकर में 8 टी-स्पून घी को गर्म करें, जब घी गर्म हो जाए तो उसमें प्याज का पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इसमें हरा मसाला, उबली हुई चने की दाल, पानी, नमक, हल्दी पाउडर और फ्राइड राइस डालकर कुकर बंद कर 1 सीटी बजने तक पकाएं। जब चावल पक जाए तो प्याज और टमाटर के स्लाइस से सजाकर सर्व करें।
Monday, February 14, 2011
दाल मुगलई
आवश्यक सामग्री : आधा कप अरहर की दाल, आधा कप चने की दाल, 1 कप कटे हुए टमाटर, 2 कप घिया (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ) आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन, 1 टी स्पून कसा हुआ अदरक, आधा कप प्याज (लंबे टुकड़ों मे कटी हुई), 2 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार। सजाने के लिए 2 टी स्पून हरा धनिया।
विधि : दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। दाल को कुकर में डालकर उसमें टमाटर, घिया, हल्दी, नमक और 3 कप पानी डालकर पकाएं। अब एक पैन में घी गरम करें जब घी गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें। दाल में डालकर हरे धनिए से सजाकर चावल और रोटी के साथ सर्व करें
विधि : दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। दाल को कुकर में डालकर उसमें टमाटर, घिया, हल्दी, नमक और 3 कप पानी डालकर पकाएं। अब एक पैन में घी गरम करें जब घी गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें। दाल में डालकर हरे धनिए से सजाकर चावल और रोटी के साथ सर्व करें
गुणकारी गाजर
गाजर के रस का एक गिलास पूर्ण भोजन है। इसके सेवन से रक्त में वृद्धि होती है। मधुमेह आदि को छोड़कर गाजर प्राय: हरेक रोग में सेवन की जा सकती है। गाजर के रस में विटामिन ‘ए’,बी’, ‘सी’, ‘डी’,ई’,‘जी’ , और ‘के’ मिलते हैं। यह पीलिया की प्राकृतिक औषधि है। इसका सेवन ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) और पेट के कैंसर में भी लाभदायक है। गाजर में बिटा-केरोटिन नामक औषधीय तत्व होता है, जो कैंसर पर नियंत्रण करने में उपयोगी है। आग से त्वचा जल गई हो तो कच्ची गाजर को पीसकर लगाने से तुरंत लाभ होता है और जले हुए स्थान पर ठंडक पड़ जाती है। दिमाग को मजबूत बनाने के लिए गाजर का मुरब्बा प्रतिदिन सुबह लें। निम्न रक्तचाप के रोगियों को गाजर के रस में शहद मिलाकर लेना चाहिए। रक्तचाप सामान्य होने लगेगा। गाजर का रस, टमाटर का रस, संतरे का रस और चुकंदर का रस लगभग पच्चीस ग्राम की मात्रा में रोजाना दो माह तक लेने से चेहरे के मुंहासे, दाग, झाइयां आदि मिट जाते हैं।
भरवां आलू
आवश्यक सामग्री : 20 आलू (मध्यम आकार), तलने के लिए तेल, 100 ग्राम पनीर, 4-5 हरी मिर्च, 10-15 काजू, 10 किशमिश, अदरक का 1 इंच टुकड़ा , आधा टी स्पून अमचूर पाउडर, 1 टी स्पून साबुत गरम मसाला, 1 टी स्पून सौंफ,1 टी स्पून जीरा, 1 चुटकी हींग, 2 प्याज, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, 2 कप टॉमेटो प्यूरी, 50 ग्राम हरा धनिया, 2 टी स्पून ताजी क्रीम, नमक स्वादानुसार।
विधि : आलू को छीलकर बीच में से खोखला कर लें। कड़ाही में तेल गरम करें और सारे आलू गोल्डन ब्राउन तलकर सोख्ता कागज पर निकाल लें, जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए। एक बर्तन में पनीर, हरी मिर्च, काजू, किशमिश, नमक, अदरक और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर भरावन का मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को तले हुए आलू के अंदर भर दें। ग्रेवी के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें सौंफ और जीरा डालकर चटकने दें। इसमें हींग और साबुत गरम मसाला डाल दें। जब खुशबू आने लगे तो इसमें कसा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह भून लें। इसमें अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, टॉमेटो प्यूरी डालकर अच्छी तरह भून लें, एक कप पानी डालकर उबलने दें। ग्रेवी में भरवां आलू डालकर ढककर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकने दें, गरमागरम भरवां आलू को नान या पराठों के साथ सर्व करें।
Sunday, February 13, 2011
केसर हलवा
सामग्री :
सूजी = 1 कप
चीनी = 1 कप
पानी = 2 ½ कप
बादाम = 10
काजू = 10
किशमिश = 10-15
इलायची पाउडर = ¼ चम्मच
जायफल पाउडर = ¼ चम्मच
केसर गरम दूध में भिगी = 2 चम्मच
पीला रंग = कुछ बूंदें
घी = 3-4 चम्मच
विधि :
घी को एक बदे बर्तन में गरम करें | सूजी डाल कर हल्की आग पर 7 8 मिनट या खुशबू आने तक भुनें |
पानी वा चीनी डाल कर चीनी घुलने तक गरम करें |इसे सूजी में डाल कर मिलाएं व घी छोडने तक भुनें | मेवे , केसर व रंग मिलाएं व परोसें |
सूजी = 1 कप
चीनी = 1 कप
पानी = 2 ½ कप
बादाम = 10
काजू = 10
किशमिश = 10-15
इलायची पाउडर = ¼ चम्मच
जायफल पाउडर = ¼ चम्मच
केसर गरम दूध में भिगी = 2 चम्मच
पीला रंग = कुछ बूंदें
घी = 3-4 चम्मच
विधि :
घी को एक बदे बर्तन में गरम करें | सूजी डाल कर हल्की आग पर 7 8 मिनट या खुशबू आने तक भुनें |
पानी वा चीनी डाल कर चीनी घुलने तक गरम करें |इसे सूजी में डाल कर मिलाएं व घी छोडने तक भुनें | मेवे , केसर व रंग मिलाएं व परोसें |
केसरी चावल
सामग्री :
बासमती चावल = 500 ग्राम
बादाम = 20
पिस्ता = 20 ग्राम
काजू = 20 ग्राम
किशमिश = 20 ग्राम
खोया = 250 ग्राम
लवंग = 10
केसर = ¼ चम्मच
इलायची = 5-6
केवडा = 50 ग्राम
चीनी = 100 ग्राम
घी = 100 ग्राम
विधि :
भिगे चावल, बादाम ,काजू ,केसर को 6 गिलास पानी में उबालें | इसमें आधी लवंग व इलायची डाल दें | जब चावल गल जाएं तब आग से उतार लें |
एक बर्तन में थोडा घी गरम करें उसमें लवंग व इलायची डाल कर 2 मिनट भुनें | अब उसमें आधे चावल डाल कर चीनी डालें व उपर बाकी चावल डाल दें |बाकी घी डाल दें व हल्की आग पर 25 मिनट पकाएं |
अब बचे मेवे व केवडा डाल कर ढक दें |जब पानी सूख जाए तब खोया डाल कर 15 मिनट पकाएं| निकाल कर परोसें |
बासमती चावल = 500 ग्राम
बादाम = 20
पिस्ता = 20 ग्राम
काजू = 20 ग्राम
किशमिश = 20 ग्राम
खोया = 250 ग्राम
लवंग = 10
केसर = ¼ चम्मच
इलायची = 5-6
केवडा = 50 ग्राम
चीनी = 100 ग्राम
घी = 100 ग्राम
विधि :
भिगे चावल, बादाम ,काजू ,केसर को 6 गिलास पानी में उबालें | इसमें आधी लवंग व इलायची डाल दें | जब चावल गल जाएं तब आग से उतार लें |
एक बर्तन में थोडा घी गरम करें उसमें लवंग व इलायची डाल कर 2 मिनट भुनें | अब उसमें आधे चावल डाल कर चीनी डालें व उपर बाकी चावल डाल दें |बाकी घी डाल दें व हल्की आग पर 25 मिनट पकाएं |
अब बचे मेवे व केवडा डाल कर ढक दें |जब पानी सूख जाए तब खोया डाल कर 15 मिनट पकाएं| निकाल कर परोसें |
Subscribe to:
Posts (Atom)