विधि : कूकर में पांच कप पानी में मूंगफली डालकर उसमें नमक और हल्दी पाउडर मिला लें। अब चार-पांच सिटी लगा लें। पानी से उसे निकाल कर छिलके उतार लें। अब एक बाउल में मूंगफली रखकर उसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी प्याज, बारीक कटे टमाटर, भुना हुआ जीरा पाउडर, हरी मिर्च, बारीक कटी धनिया पत्ती, नींबू का रस सब खूब अच्छी तरह मिला दें। गर्म या ठंडा इच्छानुसार परोसें।
Monday, April 4, 2011
मूंगफली चाट
आवश्यक सामग्री : सामग्री- 3 कप कच्ची मूंगफली छिलके सहित, 1 टी स्पून नमक, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, आधा टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून भुना जीरा पाउडर, 1 मध्यम आकार की बारीक कटी प्याज, 1 मध्यम आकार का टमाटर बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 2 टी स्पून ताजी हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, 2 टी स्पून नीबू का रस।
राजगिरे के आटे की पूरी
आवश्यक सामग्री : एक कटोरा राजगिरा आटा, 2-3 उबले आलू, पाव चम्मच लाल मिर्च पावडर, थोड़ा सा जीरा- सौंफ, 4-5 बारीक कटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा, तेल अथवा घी।
विधि : राजगिरा आटा चलनी से छान लें। आलू को बारीक मैश करके राजगिरा में मिला दें। अब सारा मसाला डालकर आटे को हल्का टाइट गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए रख छोड़ें। अब एक कड़ाही में घी गरम रख दें। तैयार आटे की लोइयां बनाकर उसकी पूरी बेल लें और राजगिरे की कुरकुरी पूरियां तल लें। अब कुरकुरी पूरी को दही के साथ परोसें।
अप्पम रोल
सामग्री: अप्पम पेस्ट (रेडीमिक्स) 20 ग्राम, पालक 10 ग्राम, प्याज 10 ग्राम, मशरूम 10 ग्राम, लाल मिर्च पावडर 5 ग्राम, हरी मिर्च पेस्ट 5 ग्राम, पीली मिर्च पेस्ट 5 ग्राम, एक हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया, 10 ग्राम चीज।
विधि : अप्पम के गाढ़े पेस्ट से एक बड़ा अप्पम तैयार करें। सभी सब्जियों को अच्छी तरह से मिला लें। अब अप्पम में भरकर रोल कर लें और छोटे टुकड़ों में रोल को काट लें। अब इस काटे हुए रोल को प्लेट में खूबसूरती से सजाकर डेकोरेट करने के बाद गरमा-गरम सर्व करें। यह जायकेदार अप्पम रोल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे डेकोरेट करने के लिए टमाटर, गाजर व कड़ी पत्ता को बारीक काटकर उसके ऊपर सजा सकते हैं।
भिंडी का रायता
आवश्यक सामग्री : 15-20 भिंडी, 2 कप दही, नमक स्वादानुसार, आधा टी स्पून हींग पाउडर, आधा टी स्पून मेथी, आधा टी स्पून सरसों, 2 लाल मिर्च, 10-12 करी पत्ते, 1 टी स्पून तिल का तेल, 6 टी स्पून तेल तलने के लिए।
विधि : भिंडी को बारीक काट कर पेपर पर 10 मिनट तक रखे रहने दें। एक कड़ाही में में तेल गर्म करें उसमें भिंडी डालकर करारी होने तक तले और पेपर पर निकाल लें जिससे उसका अतिरिक्त तेल निकल जाए। दही को अच्छी तरह फेंट लें, उसमें पानी डालकर थोड़ा सा पतला कर लें। नमक और हींग पाउडर भी डाल दें। तली हुई भिंडी भी डाल दें। एक बर्तन में तेल गर्म करें, फिर उसमें मेथी दाना, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डाल दें। दही में डालकर अच्छी तरह मिला दें
वेज चाइनीज बॉल्स
आवश्यक सामग्री : 3 उबले हुए आलू, 5 फ्रेंच बीन्स, आधा कप उबली हुई हरी मटर, 2 हरी मिर्च, 1 शिमला मिर्च, आधा टी स्पून अजीनोमोटो, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून सोया सॉस, आधा कप मैदा, 3 टी स्पून तेल, ब्रेड क्रम्बस, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि : आलू उबालकर मैश कर लें। फ्रेंच बीन्स और शिमला मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में 3 टी स्पून तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो उसमें कटी हुई सब्जियां डाल कर फ्राई करें। अजीनोमोटो डालकर 3-4 मिनट तक और फ्राई करें, अब इसमें मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, सोया सॉस और नमक डालकर मिला लें। इस मिश्रण के छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। एक कप पानी में मैदा मिलाकर घोल लें। बॉल्स को मैदा के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्बस में लपेट लें। एक कड़ाही में तेल गरम कर इन बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें। गर्मागर्म चाइनीज बॉल्स सॉस के साथ सर्व करें।
स्ट्रॉबेरी पैनकेक
सामग्री:
डेढ कप मैदा, 2 टेबल स्पून चीनी, 2 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1/2 टी स्पून नमक, 1 अंडा, 1 कप दूध, 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस, 1 टेबल स्पून बिना नमक वाला मक्खन पिघला हुआ, 2 कप स्ट्रॉबेरी के टुकडे।
विधि:
मैदा, चीनी, नमक और बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें। एक बोल में अंडा, दूध और वनीला एसेंस डालकर फेंटें। फिर इसमें मैदा मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पिघला हुआ मक्खन व स्ट्रॉबेरी मिलाएं। अब एक पैन में हलका तेल लगाकर गर्म करें। 1/4 कप घोल डालकर फैलाएं। तीन मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं फिर पलट कर 2 मिनट तक दूसरी तरफ पकाएं। पैनकेक दोनों तरफ से सुनहरा होना जरूरी है। मक्खन और स्ट्रॉबेरी के टुकडों से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

Tuesday, March 29, 2011
पीनट चाट
सामग्री:
300 ग्राम मूंगफली, 150 ग्राम बारीक कटा हुआ टमाटर, स्वादानुसार बारीक कटी हुई हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून चाट मसाला, स्वादानुसार नीबू का रस, बारीक कटी हुई हरी धनिया।
विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में मूंगफली उबालें और इसे उबालते समय इसमें एक छोटा चम्मच नमक डालें।
2. जब उबल जाए तब छानकर पानी अलग करें।
3. अब एक अलग पैन में मूंगफली व सारी सामग्री एक साथ अच्छी तरह मिलाएं। हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।

Subscribe to:
Posts (Atom)