Tuesday, January 4, 2011

यलो कलर है न्यू ट्रेंड

ठंड के मौसम में लोग ज्यादातर डार्क और हॉटी कलर पसंद करते हैं, लेकिन एक समय के बाद इससे सभी का मन भर जाता है। इसी बोरियत को खत्म करने के लिए पीले रंग को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। फैशन दिग्गजों का मानना है कि यह रंग इन दिनों ट्रैंड में है, पर हमेशा ध्यान रखें कि ड्रेस पहनने पर आपके टोटल लुक में पीला रंग संतुलित रूप में हो। विंटर सीजन यानी ढेर सारे कपड़ों संग फैशन की कदमताल, लेकिन ढेर सारे कपड़ों से भी जब ठंड न रुके तो क्या किया जाए। इस मामले में कभी-कभी कलर थेरैपी का भी इस्तेमाल कर लेना चाहिए। तो इस बार अपने वार्डरोब कलेक्शन में यलो कलर को शामिल कर लें। आखिर, लेटेस्ट फैशन ट्रेंड भी तो यही है। मिसाल के तौर पर मिलान, पेरिस और न्यूयॉर्क फॉल/विंटर कलेक्शन 2010 के अलग-अलग फैशन शो में यलो कलर का लगभग सभी शेड रैंप पर नजर आया। भारत के फैशन सर्कि ट में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। 

यलो फीवर के बारे में फैशन डिजाइनर्स का कहना है, इस साल के फॉल/विंटर कलेक्शन में पीला रंग लगभग सभी डिजाइनर्स का फेवरेट रंग बन कर सामने आया है। पीला रंग भारत में भी लोकप्रिय है और इसका कारण यह है कि भारत के लोगों की त्वचा की रंगत मुख्य रूप से आॅलिव-व्हाइटिश, ब्राउन और गोरी त्वचा होती है। खास बात यह है कि इन सभी रंगत पर पीला रंग फबता है। बेशक अगर फैशन दिग्गजों ने येलो कलर को हरी झंडी दी है, तो फैशनेबल लोगों ने भी उसे सैल्यूट किया है। आप अपने पूरे लुक में पीला रंग किसी भी रूप में शामिल कर सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें क्योंकि बहुत से लोग रंग को तो फॉलो कर लेते हैं, लेकिन उसे ठीक से स्टाइल नहीं करते। यहां हम बता दें कि ब्लैक और रेड के साथ स्टाइलिंग में बरती गई कोताही थोड़ी बहुत देर के लिए तो नजरंदाज की जा सकती है, लेकिन यलो कलर को कपड़ों के फिट और कट्स के हिसाब से ठीक ढंग से स्टाइल करना बेहद जरूरी माना जाता है। यलो कलर से आपको एक बिल्कुल नया लुक भी मिलेगा। जहां तक इस रंग में अच्छी ड्रेस या एक्ससेरीज ढूंढ़ने का सवाल है, तो इसके लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक्सेसरीज बाजार में विकल्प कम नहीं हैं

Monday, January 3, 2011

गोरे गालों पर काले धब्बे

त्वचा संबंधी बीमारियों में झाई एक आम बीमारी है। ये काले धब्बे त्वचा पर ऩजर आने लगते हैं, जो महिलाओं की खूबसूरती को कम करते हैं। त्वचा चितकबरी दिखती है। कुछ महिलाओं में यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान देखी जाती है। इस बीमारी में काले धब्बे गाल, नाक, माथे पर छोटे धब्बे से शुरू होते हैं। जो धीरे-धीरे फैलकर बड़े तथा ब्राउन कलर से काले रंग में बदल जाते हैं। माहवारी के समय ये धब्बे हल्के रंग के हो जाते हैं। इस बीमारी के शुरू होने के कोई लक्षण नहीं होते। उपचार: धूप में ये दाग ज्यादा गहरे हो जाते हैं। अत: धूप में कम निकलें। अगर दवाइयों की वजह से यह बीमारी हो रही हो, तो अपने डॉक्टर से संपर्क कर विकल्प दवाइयां लें। हाइड्रोक्यूनोन क्रीम, रेटीनोइक एसिड तथा स्टीरायड क्रीम इन तीनों का काम्बीनेशन लगाने की सलाह डॉक्टर देते हैं।

Sunday, January 2, 2011

फेशियल से निखारे रंग

चेहरे पर नेचरल ग्लो को पाने के लिए कई तरह के फेशियल किए जा सकते है। कुछ खास फेशियल जो आपके चेहरे को निखारते है-  

गोल्ड फेशियल:
इस तरह के फेशियल में स्किन पर सोने का असरदार ट्रीटमेंट किया जाता है। इसमें बाइस कैरेट सोना होता है। जिसे करवाकर आप एक दिन पहले भी लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट पा सकती है।  


एएचए फेशियल: ये अक्सर ड्राई स्किन वाली ब्राइड को दिया जाता है। इससे स्किन ड्राई नजर नहीं आती।  

ओजोन फेशियल:
इस ट्रीटमेंट को अधिकतर मुंहासे वाली स्किन को दिया जाता है। इसमें स्किन को ओजोम स्टीम देकर पूरी तरह से मॉश्चराईज किया जाता है। 

ये भी रखे ध्यान- अपनी स्किन टाईम के अनुसार ही फेशियल चुने, फेशियल कराने से पूर्व किसी एक्सपर्ट से डिस्कस कर लें। एलर्जी से बचने के लिए अच्छी कंपनी के प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें, पार्लर में हाईजिन का पूरा ध्यान रखें।

दोस्ती करे सेहत से

अपनी हेल्थ को लेकर यंगस्टर्स काफी लापरवाह होते हैं। यह जानते हुए भी उनको जीवन में बहुत बड़े-बड़े काम करना है फिर भी अपनी लापरवाहियों पर लगाम नहीं लगाते। अगर वाकई आप नए साल में सेहत संबंधी परेशानियों को लेकर डॉक्टरों के चक्कर से बचना चाहते हैं,तो नए साल की शुरुआत स्वस्थ जीवन से करने का रिजोल्यूशन लें, तो पूरे साल न सिर्फ आप खुश रहेंगे बल्कि, आपका पूरा परिवार भी खुशहाल रहेगा।

गो विद ग्रीन- ग्रीन वेजीटेबल को खाने से काफी बीमारियां दूर भागती हैं, क्योंकि इसमें आयरन, विटामिन व मिनरल की भरपूर मात्रा होती है। ये सभी तत्व शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं और इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

डाइट में हो फाइबर- सेहत के लिहाज से सर्दियों का मौसम सबसे आदर्श माना जाता है। इस समय लोग वसायुक्त चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे फैट बढ़ने लगती है। अगर आप चाहते हैं वजन न बढ़े, तो इसका शानदार तरीका है संतुलित डाइट प्लान। अपने आहार में रेशेयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। आपकी पाचन प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ ये तत्व वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। क्योंकि भोजन में मौजूद रेशों में कैलोरी नहीं होती और इनसे पेट भी भर जाता है। रेशेयुक्त खाद्य पदार्थ में शक्कर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। आपको इन्हें चबाने में ज्यादा समय लगता है, जिससे आप जरूरत से ज्यादा नहीं खाते। इनसे पेट भी साफ रहता है।
अंकुरित है बढ़िया- स्प्राउट्स यानि अंकुरित अनाज को अपनी रूटीन में शामिल करें। इससे वजन तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही आपकी त्वचा चमकदार बनती है। क्योंकि अंकुरित अनाज में प्रोटीन, विटामिन और खनिज की मात्रा पर्याप्त होती है।

घर को दें हॉट लुक

ठंड के मौसम में कुछ गर्माहट मिले तो मिलता है सुखद अहसास। ये अहसास सभी पाना चाहते हैं। इसलिए आप अपने घर को गर्म रखने के लिए सर्दियों के अनुसार घर के लुक को बदलें, इससे दो बातें होंगी-एक तो आपका घर गर्म रहेगा और दूसरा आपके घर की खूबसूरती भी बड़ेगी और आप अच्छा और तरोताजा महसूस करेंगे। कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप न केवल अपने घर को सुंदर बना सकते हैं बल्कि सर्दियों में गर्म भी रख सकते हैं।
#अपने कमरे के फूलदान को ताजे फूलों से सजाएं। घर में सुंदर और आकर्षक कालीन और पायदान रखें। इससे कमरे की शोभा तो बढ़ेगी ही साथ ही गर्माहट भी रहेगी। दीवारों को नई पेंटिग से सजाएं। कु छ किताबें निकालकर साइड टेबल या शेल्फ पर रखें। यह सबसे सही समय है अपने घर पर पसंदीदा किताब पढ़ने के साथ कॉफी का मजा भी लिया जा सकता है।
  • अपने घर को कलरफुल कैंडल्स से सजाया जा सकता है। वैसे भी मार्केट में काफी कलरफुल और डिफरेंट अरोमा की कैंडल्स मौजूद हैं। इनको डिनर के समय या फिर शाम होते ही जला कर भीनी भीनी खुशबू से महका सकते हैं और साथ ही गर्माहट का अहसास पाया जा सकता है।
  • आप चाहें तो अपने बाथरूम को भी थोड़े से नए पन से सुंदर बना सकती हैं, कोई सुंदर शीशा लगाकर या रंग ि बरंगी बाथ एसेसरी से सजा सकते हैं। सर्दियों में कलरफुल हेवी टॉवेल भी गर्मी का अहसास करवाते हैं।

पांए आप भी लांग लुक

ई बार एवरेज हाइट होने के बाद भी अपना कद कम नजर आता है। लेकिन अपने ड्रेसिंग सेंस और बॉडी पॉश्चर को सही करके अपने कद को लांग लुक दिया जा सकता है। जैसे कुछ लोग शरीर को ढीला छोड़ कर बैठते हैं, जिससे उनकी हाइट कम नजर आती है। कद छोटा होने की वजह से लो कांफिडेंस भी हो जाता है।


छोटे हों बाल- बालों का आकार भी आपके लुक को बहुत प्रभावित करता है। अपने बाल ट्रीम्ड और छोटे रखना चाहिए साथ ही सलीके से बाल भी बने होने चाहिए। कंधों तक आने वाले बाल भी कद को छोटा दिखाते हैं।

स्टे ट्रीम्ड- आजकल मस्कुलाईन बॉडी का चलन बहुत ज्यादा हो गया है। बड़े कद से लेकर छोटे कद वाले सभी अपने आप को सलमान खान और रणवीर कपूर जैसी बॉडी की चाह रखते हैं। पर, कुछ बातों को ध्यान में रख कर ही अपनी फिजिक को मेंटेन करें। जैसे छोटे कद वाले युवक शोल्डर्स के मसल्स जरूर बढ़ाएं, लेकिन बाकी की बॉडी पर फैट ना जमने दें।

शर्ट्स एंड ब्लेजर्स- ऐसे ब्लेजर्स जिनमें तीन से ज्यादा बटन हों वे नहीं खरीदने चाहिए, इससे भी आपकी हाईट कम नजर आएगी। ब्लेजर बिल्कुल फिट हो अगर वो आपके कद से ज्यादा लंबा होगा तो फिर आप छोटे दिखाई देंगे तो ऐसे में स्पोर्ट्स जैकेट,स्वेटर्स पहनना चाहिए। इसके अलावा फिट शर्ट आपको एलीगेंट लुक में पेश करता है।

पैंट्स- पैंट्स की खरीदारी करने से पहले ये ध्यान रखें कि वो एकदम फिट हो। हालांकि, आजकल लो वेस्ट का क्रेज काफी है। पर, जिनका कद औसत से कम हो वो लो वेस्ट फिटिंग को एवॉइड करें। क्योंकि, आपकी हाईट कम नजर आती है। पैंट्स की जेब में ज्यादा समान भरने से भी बचें, क्योंकि इससे आप चौडे नजर आते हैं, जिससे भी हाईट कम नजर आती है। मल्टीपल प्लेट्स वाले पैंट्स से भी तौबा करें, इस पैटर्न के पैंट वाइड लुक देते हैं । जिससे भी आपकी हाईट छोटी दिखाई देगी। पैंट्स की खरीदारी में भी जरा सावधानी बरतें इस तरह से आप अपनी हाईट को सभी के बीच सामान्य दर्शा सकते हैं।

प्रॉपर एक्सेसरीज- सूट के संग कुछ लोग बो का प्रयोग करते हैं,छोटे कद के लोगों को बो के प्रयोग से परहेज करें। सूट के संग हमेशा टाई का प्रयोग करें। इससे आप लंबे नजर आएंगे। वहीं एक्सट्रा एक्सेसरीज बहुत ज्यादा प्रयोग करने से भी परहेज करें। बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए, पर सस्पेंडर को अवॉइड करना चाहिए। इसके अलावा हाथों में भी सिंपल और सोबर एक्सेसरीज का प्रयोग करें।


इन पर भी गौर फरमाएं 
  • ऐसे कपड़े कभी ना पहनें जो लूज हों, इससे आप मोटे नजर आएंगे और इससे भी आपका कद छोटा लगेगा। 
  • वर्टिकल स्ट्रिप्स डिजाइन वाले ड्रेसेज आपको लांग लुक देंगे। इसके अलावा छोटे प्रिंट और चेक्स भी आपके कद को उभारने में अहम भूमिका निभाएंगे। बड़े चेक और स्ट्रिप्स की ड्रेसेज पहनने के कारण भी कद छोटा लगता है। 
  •  जिन लोगों का कद पहले से ही कम है वे कोशिश करें कि अपने बालों को ड्राय रखें। क्योंकि ज्यादा तेल और चिपचिपे हेयर क्रीम आदि का यूज करने से उनकी हेयर स्टाइल के कारण भी कद से छोटे नजर आते हैं। ऐसे लोग रात को सोते समय बालों में तेल लगा सकते हैं। 
  • छोटे कद के लोग गहरे रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा सही फेब्रिक का भी चयन करें। लाइट फेब्रिक के ड्रेसेज हाईट को इनहेंस करता है और हैवी फेब्रिक कद को और भी छोटा कर देता है। 
  • शूज का सही सिलेक्शन भी आपकी हाईट का बढ़ाने में मदद करती है। शूज के सोल में दो इंच की बढ़ोतरी भी आपकी हाईट को इनहेंस करती है।

Saturday, January 1, 2011

सब्जी हरा मसाला

सामग्री :
चौकोर टुकड़ों में कटी हुई गाजर = 75ग्राम
कटी हुई बींस = 50ग्राम
मटर = 50 ग्राम
फूलगोभी = 100 ग्राम
(सभी सब्जियों को उबाल कर एक तरफ रख दें)।
ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री:
घी = 100ग्राम
प्याज कसा = 1
अदरक और लहसुन पेस्ट = 30 ग्राम
हरी मिर्च पेस्ट = 15ग्राम
धनिया और पुदीना का पेस्ट = 100ग्राम
पालक प्यूरी =50ग्राम
लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मचा
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
नमक =, स्वादानुसार
कटी हुई धनिया =10 ग्राम
कसा हुआ अदरक =5 ग्राम
विधि :
एक पैन में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। आंच धीमी करके लाल मिर्च पाउडर, अदरक व लहसुन पेस्ट और धनिया पाउडर डालकर भूनें। फिर थोड़ा पानी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं। हरी मिर्च पेस्ट, धनिया और पुदीना पेस्ट और पालक प्यूरी डालकर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। फिर नमक और सभी सब्जियां डालकर तब तक पकने दें|जब तक कि सही ढंग से गाढ़ा और एकसार न हो जाए। आंच से उतार कर सर्विग बोल में डालें। हरी धनिया और कसी हुई अदरक से सजाकर परोसें।