Tuesday, April 20, 2010

ढाबे की दाल

सामग्री:
चना दाल = ¼ कप
छिलके वाली उडद दाल = ½ कप
राजमा = ¼ कप
प्याज बारिक कटा = 2
लहसुन बारिक कटा = 5-6 कलियां
हरी मिर्च कटी =3-4
तेल = 4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ¼ चम्मच
जीरा पाउडर =1/2 चम्मच
टमाटर बारिक कटे = 3-4
मक्खन = 3 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
कसूरीमेथी = 1 चम्मच
हरा धनिया = 2 चम्मच
विधि:
चना दाल ,उडद दाल व राजमा को 5-6 घंटे पानी मे भिगो दें । दालों को पानी से निकाल कर नमक व 6 कप पानि डाल कर कूकर में आधा घंटे या दालें पकने तक पकाएं और एक करछी की सहायता से अच्छी तरह से मिला लें ।
अब एक पेन में तेल गरम करें उसमें जीरा पाउडर डालें प्याज व लहसुन डाल कर भुनें । टमाटर डाल कर भुनें । लाल मिर्च वमक्खन डाल कर उबली दाल डालें व दस मिनट तक पकाएं । हरा धनिया व कसूरी मेथी डाल कर गरमा

Monday, April 19, 2010

मूंग उसना

सामग्री :
साबत मूंग = 2 कप
प्याज बारीक कटा = 1
लहसन कलियां बारीक कटी = 3-4
नीम्बु का रस = 1 चम्मच
हरी मिर्च कटी = 2-3
नमक = स्वादानुसार
सरसों का तेल = ½ चम्मच
विधि :
मूंग को सुखा भुन लें ।कुकर में थोडा पानी डाल कर मूंग को उबाल लें । पानी इतना डालें कि मूंग उबल जाए व पानी ना बचे ।उबली मूंग को मैश कर लें ।उसमें सारी सामग्री डाल कर मिलाएं व परोसें|

Saturday, April 17, 2010

मोती महल दाल

सामग्री :
साबत उडद दाल = 250 ग्राम
राजमा = 50 ग्राम
प्याज कटा = 1
अदरक-लहसन पेस्ट = 1 चम्मच
हींग =1 चुटकी
लाल मिर्च साबत = 4-5
गरम मसाला = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
हरी मिर्च कटी = 3-4
मलाई या क्रीम = 1 कप
दही = 1 कप
लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
टमाटर कटे = 4-5
घी =3 चम्मच

विधि :
दाल और राजमा को रातभर पानी में भिगो दें । पानी से निकाल कर 3कप पानी व नमक डाल कर कूकर में गलने तक पकाएं ।एक बर्तन में घी गरम करें उसमे हींग ,साबत लाल मिर्च,अदरक-लहसन पेस्ट,प्याज व हरी मिर्च डाल कर भुनें ।टमाटर डाल कर भुनें। दाल डालें व भुनें ।दही दाल कर मिलाएं व कुछ देर पकाएं । दाल गाढी होने पर उतार कर मलाई या क्रीम मिलाएं । हरे धनिये से सजाएं व परोसें|

Friday, April 16, 2010

कार्न गाजर पनीर

सामग्री :
उबली कार्न = 1 कप
गाजर बारिक कटी = 1
पनीर छोटे व चकोर टुकडों में कटा = 200 ग्राम
हरी मिर्च बारिक कटी = 2-3
चाट मसाला = ¼ चम्मच
गरम मसाला = 1 चुटकी
साबत जीरा = 1 चुटकी
नमक = स्वादानुसार
तेल = 1 चम्मच
विधि :
तेल गरम करें । जीरा व हरी मिर्च चटकाएं ।कार्न व गाजर मिला कर कुछ देर भुनें ।गरम मसाल , नमक व पनीर मिलाएं । पानी सूखने तक पकाएं ।आग से उतारने से पहले चाट मसाला मिलाएं । उतार कर गरम परोसें ।

Wednesday, April 14, 2010

पनीर गुलाबो

सामग्री :
चुकन्दर पतला व लम्बा कटा = ½ कप
टमाटर बारिक कटा = 1
पनीर मोटे व लम्बे आकार में कटा = 250 ग्राम
हिंग = 1 चुटकी
जीरा = ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
मिर्च पाउडर = स्वादानुसार
नमक = स्वादानुसार
मक्खन = 2 चम्मच
विधि :
मक्खन गरम करें । हिंग व जीरा भुनें । टमाटर डाल कर भुनें । नमक,हल्दी मिर्च डालें व मिलाएं । चुकन्दर डाल कर मध्यम आग पर 10 मिनट पकाएं । पनीर मिलाएं व पकाएं । तरी गाढी होने पर गरम मसाला डाल कर उतार लें । चावल के साथ परोसें ।

Tuesday, April 13, 2010

पनीर छटपट

सामग्री :
लाल शिमला मिर्च चकोर टुकडों में कटी = 1
हरी शिमला मिर्च चकोर टुकडों में कटी = 1
हरे प्याज चकोर टुकडों में कटे = 2
पनिर चकोर टुकडों में कटा = 200 ग्राम
हरी मिर्च लम्बाई में कटी – 2
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
गरम मसाला = ¼ चम्मच
जीरा = ¼ चम्मच
मक्खन = 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
विधि :
मक्खन गरम करें । जीरा व हरी मिर्च चटकाएं ।पनीर डालें । हल्दी व गरम मसाला मिलाएं । नमक डाल कर पानी सूखने तक पकाएं । दोनों तरह की शिमला मिर्च डाल कर मिलाएं । रोटियों के साथ परोसें ।

Sunday, April 11, 2010

उडद चने की दाल

सामग्री :
चना दाल = ½ कप
छिलके वाली उडद दाल = ½ कप
अदरक = 1 इंच का टुकडा
हरी मिर्च =3-4
प्याज = 1-2
टमाटर = 2-3
हरा धनिया = 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
देसी घी =2-3 चम्मच
मक्खन = 1 बडा चम्मच
जीरा = 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ¼ चम्मच
गरम मसाला = ¼ चम्मच
विधि :
दोनों दालों को धोकर 1 घंटा पानी में भिगो दें| प्याज,अदरक,हरी मिर्च,टमाटरव हरा धनिया बारिक काट लें| दोनों दालों को धोकर 4 कप पानी ,नमक,हल्दी,आधी अदरक व हरी मिर्च डाल कर कूकर में डालें व अच्छी तरह गलने तक पकाएं|दाल को मसले बिना एक चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं|एक बर्तन में घी व मक्खन गरम करें उसमें जीरा,बाकी हरी मिर्चअदरक और प्याज डाल कर हल्का भुरा होने तक भुनें|टमाटर डाल कर भुनें|लाल मिर्च डालें व भुनें|अब पकी दाल डालेंव मिलाएं|कुछ देर पकाएं|हरे धनिये से सजा कर गरम परोसें|