Saturday, April 10, 2010

पनीर मक्खाना करी

सामग्री :
मक्खाना = 2 कप
पनीर = 250 ग्राम
प्याज = 3-4
टमाटर = 3-4
अदरक = 1 इंच का टुकडा
लहसुन = 4-5 कली
मलाई या क्रीम = ½ कप
दूध = 2 कप
लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
हल्दी पाउडर = ¼ चम्मच
पोदिना पाउडर = ½ चम्मच
काजू = 1 कप
खसखस = 1 बडा चम्मच
गरम मसाला =1 चम्मच
घी = 4 चम्मच
हरा धनिया
विधि :
घी गरम कर कर उसमें मखाने तल लें| खसखस को ¼ कप पानी में भिगो दें| पनीर,काजू,प्याज,टमाटर ,अदरक व लहसुन को काट लें|एक घंटे के बाद खसखस को बारिक पीस लें| हरा धनिया भी काट लें| एक बर्तन में घी गरम करें व उसमें प्याज,अदरक ,लहसुन व टमाटर डाल कर घी छोडने तक भुनें। अब इसमें खसख्स पेस्ट डाल कर भुने। आग से उतार कर इसमें पनीर,मखाने,नमक,मिर्च,हल्दी,पोदीना व क्रीम मिला कर आधा घंटा ठंडा होने के लिए रख दें।आधे घंटे बाद दूध मिला कर गरम होने के लिए आग पर रखें|उबाल आने पर 3 कप पानी डाल कर मखाने गलने तक पकाएं| गरम मसाला व काजू डाल कर 1 मिनट पकाएं| हरे धनिये से सजा कर रोटी या नान के साथ परोसें|

Friday, April 9, 2010

रसगुल्ले का खट्टा मीठा कोरमा

सामग्री :
रसगुल्ले = 10
गरम मसाला पाउडर = 1 चम्मच
हरी मिर्च = 5-6
प्याज = 2
हल्दी पाउडर = ½ चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
अदरक-लहसन पेस्ट = 1 चम्मच
जीरा = ½ चम्मच
टमाटर = 3-4
नमक = स्वादानुसार
तेल
हरा धनिया
हरा पुदिना
विधि :
रसगुल्लों का रस निचोड कर पानी से अच्छी तरह धो लें|सभी रसगोल्लों के उपर चाकू से पल्स का निशान बना लें| जिइरा ,हरी मिर्च,हरा धनिया पीस कर पेस्ट बना लें| एक बर्तन में तेल गरम करें उसमें तैयार पेस्ट व कसे प्याज डाल कर भुनें| सारे मसाले डाल कर मिलाएं व 2 मिनट भुन कर उतार लें व ठंडा करें|कटे रसगुल्लों में इस मसाले को भरें| ध्यान रखें कि रसगुल्ले टुटने न पाएं। बचे मसाले से सब्जी की ग्रेवी तैयार कर लें| परोसते समय डिश में ग्रेवी डाल कर रसगुल्ले रखें| थोडी सी ग्रेवी उपर भी डाल दें| हरे धनिये व पोदिने से सजा कर परोसें|

Tuesday, April 6, 2010

मिक्स्ड वेज कोफ्ता करी

सामग्री :
कोफ्ते के लिए :
बैगन = बारीक कटे हुए - 4 टेबल स्पून
प्याज = 1 कटा हुआ
पत्तागोभी = 1/2 कप कसी हुई
हरी मिर्च = 2 बारीक कटी हुई
बेसन = 4 टेबल स्पून
सोडा बाई कार्बोनेट = 2 चुटकी
नमक = स्वादानुसार
तेल = तलने के लिए
गीला पेस्ट तैयार करने के लिए:
खसखस = 2 टेबल स्पून
टूटे हुए काजू = 2 टेबल स्पून
लौंग = 6-8
अदरक = 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च = 4
टमाटर = 2 बड़े
कसा हुआ नारियल = 1 टेबल स्पून
सूखे मसाले के लिए:
दालचीनी = 2 छोटे टुकड़े
लौंग = 3
इलायची = 2
अन्य सामग्री:
घी = 2 टेबल स्पून
बेसन = 2 टेबल स्पून
चिली पाउडर = 1/2 टी स्पून
इमली का पानी = 1/2 कप
नमक = स्वादानुसार
ताजा क्रीम = 2 टेबल स्पून
विधि :
तेल छोड़कर कोफ्ते की सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
एक पैन में तेल गर्म करें और हाथ से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक पकाएं और एक प्लेट में निकाल लें।
इसी प्रकार शेष मिश्रण के भी कोफ्ते बना लें।
अब एक पैन में घी गर्म करें और गीला पेस्ट डालकर दो मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
बेसन, चिली पाउडर डालकर एक मिनट तक दोबारा भूनें। फिर इमली का पानी, सूखे मसाले और नमक डालकर पांच मिनट तक उबालें।
सर्व करने से पहले तैयार ग्रेवी में कोफ्ते और क्रीम डालकर एक उबा

Saturday, April 3, 2010

कन्द कोफ्ता करी

सामग्री :
कन्द = ¼ किलो
अरहर दाल = 2 चम्मच
दाल चीनी = 2 इंच का टुकडा
लौंग = 2
लाल मिर्च = 4
बेसन = 2 चम्मच
प्याज बारिक कटे =2
नमक = स्वादानुसार
तेल = तलने के लिए
ग्रेवी के लिए सामग्री :
प्याज कटे = 1 कप
टमाटर पेस्ट = 1 कप
जीरा = 1 चम्मच
लालमिर्च पाउडर = 1 चम्मच
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
हल्दी पाउडर = ½ चम्मच
गरम मसाला
नमक
तेल
विधि :
एक प्याज,अदरक,हरी मिर्च,खसखस दस मिनट पानी मिनट पानी मे भीगी हुई को एक साथ मिला कर पिस लें ।
कोफ्ते बनाने के लिए कन्द को छिल कर पतले व चौडे टुकडों मे काट लें । एक चौडे बर्तन में पानी गरम करें व उसमे कन्द के टुकडे डाल कर ढक कर दस मिनट के लिए रख दॆ । बाहर निकाल कर एक कपडे के उपर सुखने के लिए रखें ।बेसन छोड कर कोफ्ते की सारी सामग्री मिला कर पिस लें ।दो चम्मच सामग्री अलग रख दें व बाकी में बेसन मिला कर चिकने हाथ से छोटे छोटे गोले बना कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें।
ग्रेवी बनाने के लिए एक बर्तन में तेल गरम करें व उसमें प्याज डाल कर भुनें ।अब उसमें सारे पिसे व अन्य मसाले डाल कर तेल छोडने तक भुनें । अब टमाटर पेस्ट ,कन्द पेस्ट
व पानी डाल कर ग्रेवी गाढी होने तक पकाएं ।
एक सर्विंग पलेट में कोफ्ते रखें ,उपर से ग्रेवी डाल कर रोटी या नान के साथ परोसें ।

Friday, April 2, 2010

बेबी कोर्न मंचुरियन डिलाइट

सामग्री :
बेबी कार्न = 15-20
अरारोट = 10-15 चम्मच
चावल का आटा = 5 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट = 2 चम्मच
हरी मिर्च = 4 कटी हुई
प्याज बारिक कटे = 2
टमाटर सास = आवश्यकतानुसार
मिर्च सास = आवश्यकतानुसार
तेल = तलने के लिए
सोया सास = 1 चम्मच
हरा धनिया कटा = 2चम्मच
काजू, मूगंफली पाउडर = 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
विधि :
बबी कार्न को नमक के पानी में हल्का सा उबाल लेंएक बाउल में अरारोट ,चावल का आटा, नमक व आधी आधी सास मिला लें| इसमें उबली बेबी कार्न मिला कर एक घंटे के लिए रख दें| तेल गरम कर के तैयार बेबी कार्न को तल लें| एक बर्तन में तीन चम्मच तेल गरम करें| उसमें कटे प्याज डाल कर भुनें|अब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट,नमक व बाकी बची सभी सास डाल कर भुनें|इसमे तली बेबी कार्न डाल कर मिलाएं|हरे धनियेव काजू,मूंगफली पाउसर से सजा कर परोसें|

Thursday, April 1, 2010

काबुली चने पालक की ग्रेवी में

सामग्री :
काबुली चने = 250 ग्राम
पालक = 500 ग्राम
प्याज = 2-3
टमाटर = 2
लहसन = 8-10 कली
अदरक = 1 इंच का टुकडा
हल्दी पाउडर = ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
धनिया पाउडर = 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
मीठा सोडा = ½ चम्मच
अनार दाना पिसा = 2 चम्मच
गरम मसाला साबुत = 2 चम्मच
गरम मसाला पिसा = आवश्यकतानुसार
तेल = ½ कप
हरा धनिया = सजाने के लिए
विधि :
चनों को 6-7 घंटे के लिए भिगो दें| प्याज,अदरक,लहसुन को पिस लें|भीगे चनों में सोडा लगा कर आधा घंटे के लिए रख दें| बीच-बीच में पलटते रहें| पालक की पत्तीयां धोकर एक कप पानी में बिना ढके उबाल लें|निचोड कर पिस लें| चनों को गलने तक उबाल लें| चने फटने नहीं चाहिए|एक टमाटर को छोटे व एक को गोल टुकडों में काट लें|एक बर्तन में 4-5 चम्मच तेल गरम करें। उसमें साबत मसाले डाल कर चटकने दें|अब पिसा प्याज ,अदरक डाल कर तेल छोडने तक भुनें|पिसा पालक व छोटा कटा टमाटर डालें साथ ही अन्य मसाले डाल दें| अच्छी तरह से भुन जाने पर एक कप चनों का पानी डाल कर पकाएं| अब नमक व चने भी डाल दें| पिसा अनार दाना डाल कर पालक ग्रेवी गाढी होने तक पकाएं| ग्रेवी का गाढापन अपनी इच्छानुसार रभें| टमाटर के गोल टुकडे, पिसे गरम मसाले व हरी धनिया से सजा कर परोसें|

Tuesday, March 16, 2010

सांगरी की सब्जी

सामग्री:
सांगरी – 250 ग्राम
तेल – २ बडे चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च – स्वादानुसार
हिंग – 1 चुटकी
जीरा – ½ चम्मच
विधि :
सांगरी को गरम पानी में उबाल लें| फिर एक कढाई में तेल डालकर हिंग और जीरा डा ल कर तड़का बनाएं| उसमे उबली हुई सांगरी डा ल दें. फिर नमक और मिर्च छिड़क कर 5 -6 मिनट पकाएं| गर्म रोटी के साथ खाये|